Post Views 11
July 18, 2022
जिला शतरंज एसोसिएशन अजमेर के तत्वाधान में 20 जुलाई अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर एक अनोखा और अनूठा आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 19 जुलाई शाम 7:00 से 20 जुलाई शाम 7:00 बजे तक लगातार अनवरत चैस खेला जाएगा। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों से लेकर 60 वर्ष तक की उम्र के प्रतिभागी शामिल होंगे। यह प्रतियोगिताएं रात में भी चलेंगी। आनासागर चौपाटी पर आयोजित होने वाली इस शतरंज प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर पत्रकारों को जानकारी देने के लिए एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें एसोसिएशन के सचिव नरसिंह दत्त दाधीच और कार्यक्रम संयोजक चंद्रभान प्रथम एक पहल के द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved