Post Views 11
July 18, 2022
विश्व युवा कौशल दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माखुपुरा में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राविधिक शिक्षा क्षेत्रीय कार्यालय के उप निदेशक अशोक कुमार नागर, संस्थान के प्राचार्य नरेश शर्मा, उपाचार्य शैलेंद्र माथुर ने इस पुनीत कार्य को करने के लिए वृक्षारोपण प्रभारी लक्ष्मण वाल्मीकि, जितेंद्र शर्मा, राजेश सिंह गंगवार, राजेश कुमार उबाना, रवि हिनोनिया और प्रशिक्षणार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संस्थान प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया उपाचार्य शैलेंद्र माथुर ने बताया कि मौजूदा दौर में पेड़ों की महती आवश्यकता को देखते हुए संस्थान प्रांगण में सघन वृक्षारोपण किया गया है ताकि शुद्ध वायु और ऑक्सीजन प्राप्त हो सके पेड़ लगाने के साथ-साथ इनके रखरखाव और संरक्षण का भी दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर श्रीमती कामिनी शर्मा, जगदीश सिंह सिसोदिया, जय प्रकाश शर्मा, रामवीर सिंह चौधरी, शकूर मोहम्मद, आकाश ठक्कर, शोभित माथुर, नरेंद्र सिंह रावत, अनूप सिंह आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved