Post Views 11
July 18, 2022
रामगंज थाना अंतर्गत रहने वाली एक विवाहिता ने गंज थाने पर अपने अपहरण और दुष्कर्म के मामले में एक एपीआर दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए पीड़िता का मेडिकल कराकर उसके 164 के बयान दर्ज किए और पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 342, 362 व एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया। डिप्टी एसपी रामअवतार ने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों ही रामगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं जिनमें पहले से जान पहचान थी। वर्ष 2022 में पीड़िता की शादी हुई जिसके बाद उसका अपहरण कर उसके साथ अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म किया गया। इस मामले में अलग-अलग घटना स्थलों की तस्दीक करने के बाद मौका रिपोर्ट बनाई गई है। मामले में अनुसंधान जारी है, आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved