Post Views 11
July 18, 2022
हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता और वीर हिंदू आर्मी संस्थापक पंकज वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट और जिला कलेक्टर अंशदीप से मिलकर उन्हें अजमेर की प्रसिद्ध ख्वाजा साहब की दरगाह में चिश्ती परिवार व खादिमों कि पिछले 15 से 20 सालों में कितनी बार पाकिस्तान व मुस्लिम देशों में आने जाने सहित मिलने वाले लाखों करोड़ों रुपए के फंड के साथ ही पीएफआई, सीएफआई,आईएसआई, ओर दावते इस्लामी जैसे संगठनों से क्या संबंध रहे हैं, साथ ही खादिमों की आय से अधिक संपत्ति की जांच एनआईए और सीबीआई से करवाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि अजमेर दरगाह से जुड़े चिश्ती परिवार व खादिम आए दिन उल्टे सीधे बयान व हिंदुओं व देश विरोधी कामों को करने के लिए चर्चा में रहते हैं। वर्ष 1992 में दरगाह से जुड़े चिश्ती परिवारों के लड़कों द्वारा शहर की एक प्रतिष्ठित कॉलेज की छात्राओं के साथ ब्लैकमेल कांड किया गया जिसमें अभी भी कुछ आरोपी विदेशों में फरारी काट रहे हैं जिन्हें गिरफ्तार कर अजमेर लाया जाए सहित अन्य मांगों के लिए चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट, गृह मंत्री भारत सरकार, डायरेक्टर एनआईए, डायरेक्टर सीबीआई, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी और महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किए हैं।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved