For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118472506
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा में प्रश्न काल: राइट टू हेल्थ पर सदन में टकराव, कांग्रेस का वॉकआउट, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की कड़ी चेतावनी |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के ट्रेचिंग ग्राउंड में प्लास्टिक का पहाड़, मूक पशुओं के लिए बना मौत का मैदान |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा आध्यात्मिक महोत्सव |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं गुरुवार से विधिवत् प्रारंभ हो गई।  |  Ajmer Breaking News: विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा नई श्रम कानून के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल, |  Ajmer Breaking News: भारत-फ्रांस दूतावास, फ्रेंच इंस्टीट्यूट इन इंडिया नेटवर्क द्वारा आयोजित वॉल आर्ट फेस्टिवल के तहत जिला कलेक्ट्रेट की दीवारों पर महिला अधिकारों और जागरुकता का संदेश देने वाले भित्तिचित्र |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में नेगेटिव एनर्जी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से जेवर ठगने का मामला, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही है जांच  |  Ajmer Breaking News: राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए प्रदेश के बजट 2026- 27 के प्रमुख बिंदुओं को मीडिया से किया साझा |  Ajmer Breaking News: मिलेट्स मेले का किया गया आयोजन प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक लिया भाग        |  Ajmer Breaking News: जिले से आठ स्काउट गाइड राज्य पुरुस्कार अवार्ड द्वारा राज्यपाल से हुए सम्मानित | 

अजमेर न्यूज़: खाद्यान्न वस्तुओं पर 5% जीएसटी आज से लागू

Post Views 31

July 18, 2022

आटा,दाल,पनीर,दही परचून सामान के बढ़ेंगे भाव

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 28 , 29 जून को चंडीगढ़ में जीएसटी काउंसिल की 47 वीं बैठक में आवश्यक वस्तुओं पर पैकेजिंग और लेबलिंग के नाम पर 5% जीएसटी की अनुशंसा की गई थी जिसे आज 18 जुलाई से देश भर में लागू कर दिया गया। जीएसटी काउंसिल के इस फैसले से सोमवार से देशभर में खाद्य वस्तुएं जिनमें आटा, पनीर, दही, पैक्ड मसाले व अन्य खाद्य वस्तुएं महंगी हो जाएंगी। व्यापारियों ने बताया कि 5% जीएसटी का असर व्यापारियों के साथ साथ आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ने वाला है। आटे पर लगभग 3 से 4 रुपये प्रति किलो दालों पर भी दो से तीन रुपए किलो का अंतर आ जाएगा, तो वही लोडिंग अनलोडिंग के भाव बढ़ने से भी खाद्य वस्तुओं की खुदरा कीमतों में वृद्धि होगी। वही बीज, अनाज, दालों की सफाई सर्टिंग, ग्रेडिंग और पिसाई मशीनरी सहीत सोलर वाटर हीटर व सिस्टम पर 5% की जगह 18% जीएसटी लागू होने से चारों ओर महंगाई का तांडव होगा। पूर्व विधायक डॉक्टर श्रीगोपाल बाहेती ने बताया कि मोदी सरकार को सिर्फ सरकारें तोड़कर अपनी सरकार बनाने का वक्त है। आम उपभोक्ता और आम नागरिक की चिंता नहीं है किस तरह से विपक्ष और उसके नेताओं को ईडी सीबीआई के नाम से परेशान किया जाए इस काम में नरेंद्र मोदी और अमित शाह अपना समय लगाते हैं। आम जनता के दुख दर्द से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। पहले ही महंगाई पर लगाम नहीं लग पा रही ऊपर से इनकी केंद्रीय वित्त मंत्री ने रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल आटा, दूध, दही, पनीर जैसी वस्तुओं पर 5% जीएसटी लगाकर दो जून की रोटी पर भी पहरा लगा दिया है। ऐसे में उनकी मांग है कि इस संवेदनशील मुद्दे पर प्रधानमंत्री खुद संज्ञान ले और प्रत्येक नागरिक की रोजमर्रा के काम आने वाली खाद्य वस्तुओं के दामों को ना बढ़ाएं उन पर लगाए गए जीएसटी को वापस ले। पड़ाव अनाज मंडी और किराना का खुदरा व्यापार करने वाले व्यापारियों का कहना था कि 5% जीएसटी यदि रोजमर्रा के खाने पीने के सामान पर लगेगी तो आम आदमी का मासिक बजट गड़बड़ा जाएगा। पहले ही महंगाई सिर चढ़कर बोल रही है ऊपर से जीएसटी लगने के बाद खाद्यान्न वस्तुओं और महंगी हो जाएंगी। वहीं व्यापारियों का लिखत पड़त में ही समय खराब हो जाएगा, इसलिए आमजन और व्यापारियों की परेशानी को मद्देनजर रखते हुए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को खाद्यान्न पदार्थों पर लगाई गई 5% जीएसटी को तत्काल वापस लेना चाहिए। गौरतलब है कि जीएसटी काउंसिल की पिछले महीने हुई बैठक की सिफारिशों को केंद्र सरकार ने अधिसूचित कर दिया। इसी के साथ 18 जुलाई से प्री पैकेज्ड व प्री लेबल्ड दाल, चावल, आटा, मैदा, सूजी, गुड, मुरमुरे, मखाना सहित अन्य खाद्य उत्पादों पर 5% जीएसटी लागू कर दी गई। जिसका देश भर के व्यापारी विरोध कर रहे हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved