For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118488098
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा में प्रश्न काल: राइट टू हेल्थ पर सदन में टकराव, कांग्रेस का वॉकआउट, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की कड़ी चेतावनी |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के ट्रेचिंग ग्राउंड में प्लास्टिक का पहाड़, मूक पशुओं के लिए बना मौत का मैदान |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा आध्यात्मिक महोत्सव |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं गुरुवार से विधिवत् प्रारंभ हो गई।  |  Ajmer Breaking News: विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा नई श्रम कानून के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल, |  Ajmer Breaking News: भारत-फ्रांस दूतावास, फ्रेंच इंस्टीट्यूट इन इंडिया नेटवर्क द्वारा आयोजित वॉल आर्ट फेस्टिवल के तहत जिला कलेक्ट्रेट की दीवारों पर महिला अधिकारों और जागरुकता का संदेश देने वाले भित्तिचित्र |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में नेगेटिव एनर्जी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से जेवर ठगने का मामला, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही है जांच  |  Ajmer Breaking News: राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए प्रदेश के बजट 2026- 27 के प्रमुख बिंदुओं को मीडिया से किया साझा |  Ajmer Breaking News: मिलेट्स मेले का किया गया आयोजन प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक लिया भाग        |  Ajmer Breaking News: जिले से आठ स्काउट गाइड राज्य पुरुस्कार अवार्ड द्वारा राज्यपाल से हुए सम्मानित | 

अजमेर न्यूज़: श्रावण मास कृष्ण पक्ष की पंचमी को सावन के पहले वन सोमवार को शिवालयों में लगा भक्तों का मेला

Post Views 61

July 18, 2022

भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ बम बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुए शिवालय

श्रावण मास कृष्ण पक्ष की पंचमी पर सावन के पहले सोमवार को शहर भर के सभी शिवालय बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान होते रहे।  सोमवार को पहला वन सोमवार मनाया गया। शिवालयों में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने परिवार सहित पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया, भगवान भोलेनाथ और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, फूल फल आदि समर्पित कर पूजा अर्चना कर परिवार में खुशहाली की कामना की गई। अजमेर के लगभग सभी शिव मंदिरों में पहले वन सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ नजर आई। परंपरा के मुताबिक सावन में प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव और मां गौरी की पूजा अर्चना कर परिवार में खुशहाली, निरोगिता और दीर्घायु की कामना की जाती है। इस बार सावन में चार सोमवार आएंगे महिलाएं और युवतियां उद्यानों में जाकर व्रत उपवास खोलेंगी। पहला वन सोमवार 18 जुलाई दूसरा 25 जुलाई तीसरा 1 अगस्त और चौथा 8 अगस्त को आएगा। 11 अगस्त को रक्षाबंधन तक सावन माह के व्रत पूजन और उपवास का दौर जारी रहेगा।



© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved