For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118487963
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा में प्रश्न काल: राइट टू हेल्थ पर सदन में टकराव, कांग्रेस का वॉकआउट, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की कड़ी चेतावनी |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के ट्रेचिंग ग्राउंड में प्लास्टिक का पहाड़, मूक पशुओं के लिए बना मौत का मैदान |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा आध्यात्मिक महोत्सव |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं गुरुवार से विधिवत् प्रारंभ हो गई।  |  Ajmer Breaking News: विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा नई श्रम कानून के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल, |  Ajmer Breaking News: भारत-फ्रांस दूतावास, फ्रेंच इंस्टीट्यूट इन इंडिया नेटवर्क द्वारा आयोजित वॉल आर्ट फेस्टिवल के तहत जिला कलेक्ट्रेट की दीवारों पर महिला अधिकारों और जागरुकता का संदेश देने वाले भित्तिचित्र |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में नेगेटिव एनर्जी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से जेवर ठगने का मामला, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही है जांच  |  Ajmer Breaking News: राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए प्रदेश के बजट 2026- 27 के प्रमुख बिंदुओं को मीडिया से किया साझा |  Ajmer Breaking News: मिलेट्स मेले का किया गया आयोजन प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक लिया भाग        |  Ajmer Breaking News: जिले से आठ स्काउट गाइड राज्य पुरुस्कार अवार्ड द्वारा राज्यपाल से हुए सम्मानित | 

अजमेर न्यूज़: ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने 2 अगस्त को संसद का घेराव करने की दी चेतावनी

Post Views 61

July 18, 2022

राशन डीलर्स ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सोमवार को अजमेर जिले के राशन डीलर्स ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। राशन डीलर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रदेश सलाहकार व जिला मीडिया प्रभारी लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि केंद्रीय खाद्य मंत्रालय में नौकरशाहों से लेकर खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री तक लगातार दौड़ लगाने के बावजूद बेहद हताश और निराश होने के पश्चात आखिरी उम्मीद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैं लिहाजा उनके नाम ज्ञापन दिया है और मांग की है कि राशन डीलर को आ रही विभिन्न समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लेकर राहत प्रदान करें अन्यथा राशन डीलर आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के तहत उचित मूल्य की दुकानों की आय बढ़ाने मार्जिन मनी में बढ़ोतरी और परिवहन में छूट का आकलन करने हेतु सौंपी गई रिपोर्ट फरवरी 2020 में विधिवत प्रस्तुत करने के बावजूद अभी तक रिपोर्ट पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है वर्तमान में राशन डीलर की दुकान का किराया भी नहीं निकल पा रहा ऐसे में वह अपने परिवार का भरण पोषण करें तो कैसे करें। राशन डीलर्स की मांग है कि राशन डीलर द्वारा कोरोना काल में गेहूं वितरण करने के पश्चात भी कमीशन उपलब्ध नहीं हो रहा है, आधार सिडिग, जनाधार केवाईसी सिडिग, आंगनबाड़ी का कमीशन, स्टेप डोर डिलीवरी डीलर्स द्वारा दी गई उसका भी कमीशन अभी तक नहीं मिला।  इस मौके पर जिला अध्यक्ष महावीर अजमेरा,जिला महासचिव धीरज गोयल,प्रदेश सचिव सुरेश कुमार सैनी,प्रदेश सलाहकार अशोक जैन,जिला मीडिया प्रभारी लोकेंद्र शर्मा सहित कई राशन डीलर्स मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved