Post Views 11
July 18, 2022
नसीराबाद सदर थाना पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अधिकारी राजेश मीणा के नेतृत्व में गठित दल ने गश्त के दौरान 16 जुलाई की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग 79 स्थित कोटा चौराहे के समीप एक वृद्ध को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है। अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पत्रावली की जांच कर उसे न्यायालय में पेश कर 1 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पकड़ा गया आरोपी कुम्हारों की छापरी कोटा चौराहा निवासी माधो लाल पुत्र राधा कृष्ण कुम्हार है। जिसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान श्रीनगर थाना पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved