Post Views 11
July 18, 2022
जिसमें कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया। टीम किराना, टीम दादानगर (सीरमा) , टीम तारागढ़ ,टीम किराना , बारहवीं कक्षा के विद्यार्थीयों की टीम तथा विद्यालय की दसवीं कक्षा की टीम ने भाग लिया। सभी टीमों ने पूर्ण जोश और जुनून के साथ खेल भावना का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही। करण सिंह की टीम दादा नगर और बबलू भाई की किराना टीम दूसरे स्थान पर रही। विजेता टीम को 5100 रुपये नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। उप विजेता टीम को 3100 रुपये नगद और ट्रॉफी प्रदान की गई। सभी खिलाडय़िों को मेडल पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि परमेश्वर सिंह सिरमा पंचायत समिति सदस्य रायपुर, प्रिंसिपल शिखा लालवानी, प्राध्यापक मोती सिंह, मोहन सिंह सहित समस्त स्टाफ और ग्रामीण जन मौजूद रहे। खेल में निर्णायक की भूमिका शारीरिक शिक्षक रामचंद्र बेनीवाल और क्लर्क रमेशचंद्र राउमावि सीरमा ने निभाई। कमेन्ट्री अध्यापक हरेंद्र सिंह और विक्रम सिंह के द्वारा की गई। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य शिखा लालवानी ने फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि परमेश्वर सिंह सीरमा ने खिलाडय़िों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। ताकि युवाओं का शारीरिक तथा मानसिक विकास होता रहे। प्रधानाध्यापक रामस्वरूप चौधरी समेल सहित समस्त स्टाफ ने ग्राम वासियों तथा समस्त विद्यालय स्टाफ और आयोजन कर्ताओं को इस प्रकार के खेलो का आयोजन करने पर धन्यवाद दिया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved