Post Views 11
July 18, 2022
राजस्थान चीता मेहरात (काठात) महासभा ब्यावर का त्रिवार्षिक चुनावी अधिवेशन चांग घाटा बाहर संपन्न हुआ अधिवेशन की अध्यक्षता सिकंदर चीता ने की। अधिवेशन की शुरुआत मौलाना शरीफ़ काठात चांग ने तिलावत ए क़लाम पाक से की। सबसे पहले सचिव शहाबुद्दीन काठात ने पिछली कार्यकारिणी की तीन साला रिपोर्ट पेश की। फ़िर कोषाध्यक्ष मुंशी काठात ने आय व्यय का ब्यौरा रखा, कर्नल सलीम काठात ने कोचिंग सेंटर की रूपरेखा रखी। प्रो.जलालुद्दीन काठात सरंक्षक ने सब्र और हिकमत से सामाजिक काम करते रहने का सन्देश दिया। गाज़ी जी की डाँग के अध्यक्ष इस्माईल काठात ने शादी के अवसर पर रसीद की राशि 500/- रु से बढ़ाकर 1000/- रु करने का प्रस्ताव रखा। जो सर्वसम्मति से पारित किया गया। जोधा जी की डाँग के अध्यक्ष बाबू काठात, चीता डाँग के अध्यक्ष उस्मान चीता, करणा जी की डाँग के अध्यक्ष रोशन काठात ने भी समाज सुधार पर जोर दिया। इससे पूर्व सभी पदाधिकारियों का करणा जी की डाँग ने स्वागत किया, दूसरे चरण में चुनाव समिति के मुख्य चुनाव अधिकारी शहाबुद्दीन चीता और मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक प्रो जलालुद्दीन काठात,मा पीरू काठात, भंवर बहादुर चीता, लक्ष्मण काठात, कालू खान चीता, मा आज़ाद काठात ने नए पदाधिकारियों को माला साफा व चुनाव प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष पद पर रमेश काठात गुवारड़ी, सचिव इब्राहिम खान रूपनगर, कोषाध्यक्ष सरदारा काठात खीमपुरा, उपाध्यक्ष वाजिद खान चीता सोमलपुर, संगठन मंत्री मुंशी चीता खरेखड़ी, प्रचार मंत्री कैलाश काठात भवानीखेड़ा, उपसचिव आज़माल लीडर लूलवा, कानूनी सलाहकार सिकंदर काठात बोरवा, उपकोषाध्यक्ष ताज़ू काठात सिरोला निर्विरोध चुने गए, मुख्य चुनाव अधिकारी शहाबुद्दीन चीता ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही 51 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे 10 सदस्य जोधा जी की डाँग से, 13 करणा जी की डाँग से, 13 चीतों की डाँग से 15 गाज़ी जी की डाँग लिए गए। जिनकी आगामी मीटिंग 07अगस्त को रखी गई हैं। जिसमे अन्य उपसमितियों का भी गठन होग़ा। अधिवेशन में राजू काठात खेड़ी का खेड़ा का 21000 /- देकर सम्मान किया गया जिसके डीफ एंड डंफ 12वी बोर्ड परीक्षा में 99त्न मार्क्स आये... अंत में मौलाना सुल्तान काठात ने दुआ करवाई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved