Post Views 11
July 18, 2022
कुश्ती एकेडमी भरतपुर में शहर के गहलोत कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय दक्ष शर्मा काचयन होने पर रविवार को एक सादे कार्यक्रम में उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान दक्ष के कोच और पिता निर्मल कुमार शर्मा ने बताया कि लगातार मेहनत और प्रयास से दक्ष शर्मा का चयन भरतपुर स्थित राजकीय कुश्ती एकेडमी में हुआ है। कार्यक्रम में शामिल भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रसून शुक्ला ने बताया कि ऐसी प्रतिभाओं के लिए वह हमेशा तैयार हैं। उन्होने कहा कि दक्ष शर्मा की इस सफलता से शहर के दूसरे खिलाड़ी भी प्रोत्साहित होंगे। कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए मुकेश जांगिड़ ने कहा कि ऐसी प्रतिभाओं को मंच मिलना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान पहलवान गौतम आनंद मुकेश चौहान समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved