For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118488103
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा में प्रश्न काल: राइट टू हेल्थ पर सदन में टकराव, कांग्रेस का वॉकआउट, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की कड़ी चेतावनी |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के ट्रेचिंग ग्राउंड में प्लास्टिक का पहाड़, मूक पशुओं के लिए बना मौत का मैदान |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा आध्यात्मिक महोत्सव |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं गुरुवार से विधिवत् प्रारंभ हो गई।  |  Ajmer Breaking News: विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा नई श्रम कानून के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल, |  Ajmer Breaking News: भारत-फ्रांस दूतावास, फ्रेंच इंस्टीट्यूट इन इंडिया नेटवर्क द्वारा आयोजित वॉल आर्ट फेस्टिवल के तहत जिला कलेक्ट्रेट की दीवारों पर महिला अधिकारों और जागरुकता का संदेश देने वाले भित्तिचित्र |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में नेगेटिव एनर्जी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से जेवर ठगने का मामला, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही है जांच  |  Ajmer Breaking News: राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए प्रदेश के बजट 2026- 27 के प्रमुख बिंदुओं को मीडिया से किया साझा |  Ajmer Breaking News: मिलेट्स मेले का किया गया आयोजन प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक लिया भाग        |  Ajmer Breaking News: जिले से आठ स्काउट गाइड राज्य पुरुस्कार अवार्ड द्वारा राज्यपाल से हुए सम्मानित | 

अजमेर न्यूज़: दो दिवसीय गौरव कावड यात्रा का 6 अगस्त से आगाज

Post Views 11

July 18, 2022

सावन के अंतिम सोमवार को मगरे की 4 प्रमुख धूणीयों पर होगा जल अभिषेक

सनातन धर्म समिति के प्रवक्ता विक्रान्त सिंह रावत ने बताया कि सनातन धर्म समिति ब्यावर परियोजना के द्धारा हर वर्ष निकाली जाने वाली चौहान गौरव कावड़ का आयोजन 6 अगस्त से 8 अगस्त तक किया जाएगा एवं अंतिम सोमवार को पुष्कर से लाये गए कावड़ से मगरे की राजौरा धूणी शिवपुरा घाटा, आस पहाड़ धूणी बदनोर, चांग की धूणी ग्राम चांग एवं नीलकंठ महादेव किशनपुरा में जल अभिषेक किया जायेगा।
चौहान गौरव कावड़ यात्रा को लेकर बैठक आशापुरा माता धाम प्रांगण में रविवार को आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि ब्यावर परियोजना प्रमुख लक्ष्मीनारायण एवं सहप्रमुख पृथ्वी सिंह भोजपुरा रहें। पृथ्वी सिंह भोजपुरा ने कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि अधिक से अधिक गांवों में हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के नाम को पुनर्जीवित करने हेतु सम्पर्क कर सनातन धर्म के पवित्र मास में आयोजित होने वाली विशाल कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी भाग ले, उसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा। इस अवसर पर चन्द्र प्रकाश पटवारी, राम सिंह चौहान खरवा, विक्रान्त सिंह रावत, भगत सिंह किशनपुरा, रामपाल सिंह महाराज, बाबू सिंह नुन्दरी, सज्जन सिंह सुहावा, विजय सिंह मुंडोति, प्रेम सिंह चीता, भानु प्रताप सिंह राजियावास, जफरु काठात भरतवा, मदन सिंह, कालू सिंह रावत, सुनील सिंह अतितमण्ड, अमित सिंह सनवा, मदन सिंह वार्डपंच, गोविंद सिंह हाडा, सुनील फुलवारी, प्रदीप सिंह कड़ीवाल, ओम सिंह गहलोत शाहपुरा,पृथ्वी सिंह चौहान, सज्जन सिंह चौहान, टोनी सिंह गोविन्दपुरा, गुलाब सिंह वार्डपंच आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved