Post Views 11
July 18, 2022
पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार की ओर से प्रतिबंधित पॉलिथीन बैग्स का उपयोग न करने के लिए परिषद टीम की ओर से जागरूकता अभियान जारी है। इस दौरान नगर परिषद की टीम मुख्य बाजारों सहित अन्य स्थानों पर व्यापारियों व आमजन को इसके लिए जागरूक कर प्रतिबंधित पॉलिथीन बैग्स का उपयोग नही करने व जूट या कपड़े के थैले का उपयोग करने की अपील की। आयुक्त रणजीत सिंह गोदारा के निर्देशानुसार टीम ने शहर के स्टेशन रोड तथा चांगगेट क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने जूस सेंटर, फलोर मिल्स, कोटा कचोरी, किराना स्टोर व सब्जी-फल ठेले वालों के यहां कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियां जब्त की। इस दौरान परिषद की टीम ने 3 हजार 3 सौ रुपए की जुर्माना राशि भी वसूल की। कार्रवाई टीम में जमादार शिवराज चांवरिया, मुकेश डुलगज, सुनील पंडित, नीरज तर्क, सहायक कमलेश खोकर, अनिल, राकेश तथा युधिष्ठिर सहित अन्य सफाई कर्मचारी शामिल थे।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved