Post Views 21
January 15, 2022
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव पर सामुहिक सूर्य नमस्कार
आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 लाख सूर्य नमस्कार की श्रंखला में 201 छात्र-छात्राएं हुए शामिल
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के मैदान पर शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 लाख सूर्य नमस्कार की श्रंखला का आयोजन किया गया। इस मौके पर कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए 201 छात्र छात्राओं के साथ विश्वविद्यालय के कुलपति कुलसचिव सहित सभी व्याख्याता, कर्मचारी अधिकारी शामिल हुए।महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार शुक्ला ने कहा कि तकनीकी क्षेत्र में डिजिटलाइजेशन के साथ आध्यात्मिक उन्नति संस्थानों को स्मार्ट बनाती है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में अध्यात्म व चरित्र निर्माण को शामिल करने से संस्थान आधुनिक दौर में भी आध्यात्मिक तौर पर सशक्त बनता है। सूर्य नमस्कार व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति प्रदान करता है। इस दौरान विश्वविद्यालय के व्याख्याताओं, विद्यार्थियों अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से 10001 सूर्य नमस्कार किए। सुगन चंद मेघवंशी ने सभी को सूर्य नमस्कार कराया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved