For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179350730
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला आई टी आई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 22 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डीडवानियां देंगे सेवाएं |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में दो हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अलवर गेट चौराहे पर शहर महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, |  Ajmer Breaking News: ​पालरा सरपंच चुनाव में भारी धांधली और प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप: |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मिटिंग रखी गई। |  Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ | 

उदयपुर न्यूज़: लेकसिटी बनेगी वैदिक सम्मान का केंद्र, देशभर के वेद विद्वानों को मिलेगा भारतात्मा वेद पुरस्कार

Post Views 61

November 25, 2026

CM भजनलाल शर्मा करेंगे शिरकत

अनिल वनवानी/उदयपुर। शहर में पहली बार भारतात्मा वेद पुरस्कार समारोह का आयोजन होने जा रहा है। अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी और पुरस्कार के 10वें संस्करण के विशेष अवसर पर इस बार समारोह उदयपुर में आयोजित होगा। बुधवार, 25 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सिंघल फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस समारोह में देशभर के उत्कृष्ट वेद विद्वानों, वेद विद्यार्थियों और वेद संस्थानों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम साढ़े 5 बजे आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित होगा। समारोह में संत गोविंददेव गिरि भी मौजूद रहेंगे। सिंघल फाउंडेशन के कार्यवाहक न्यासी संजय सिंघल ने बताया कि भारतात्मा वेद पुरस्कार का उद्देश्य वैदिक परंपरा के संरक्षण, संवर्धन और प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करना है।

यह पुरस्कार प्रतिवर्ष चार श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। इनमें उत्तम वेद विद्यार्थी को 3 लाख रुपए, आदर्श वेदाध्यापक को 5 लाख रुपए, उत्तम वेदविद्यालय को 7 लाख रुपए और वेदार्पित जीवन पुरस्कार के तहत 5 लाख रुपए की राशि दी जाती है। वर्ष 2017 में स्थापित भारतात्मा वेद पुरस्कार का आयोजन पहले संस्करण से ही प्रतिवर्ष किया जा रहा है। वर्ष 2026 में पुरस्कार के 10वें संस्करण के लिए देशभर से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। संजय सिंघल ने बताया कि इस वर्ष अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी और पुरस्कार का 10वां संस्करण होने के चलते परिवार ने समारोह उदयपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया। ऐसे में पहली बार उदयपुर इस प्रतिष्ठित वेद पुरस्कार समारोह की मेजबानी करेगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved