For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178482678
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला आई टी आई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 22 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डीडवानियां देंगे सेवाएं |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में दो हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अलवर गेट चौराहे पर शहर महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, |  Ajmer Breaking News: ​पालरा सरपंच चुनाव में भारी धांधली और प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप: |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मिटिंग रखी गई। |  Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ | 

राजस्थान न्यूज़: पंचायत नतीजों के बाद डोटासरा बोले— सीएम और मंत्रिमंडल दिल्ली जाकर इस्तीफा दें: भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने हार की जवाबदेही ली

Post Views 01

November 21, 2026

शर्म से डूबकर इस्तीफा दे देना चाहिए… अगर मुख्यमंत्री जी में जरा भी नैतिकता बची है तो! — गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

जिला परिषद और पंचायत समिति के नतीजे आने के कुछ ही घंटे बाद कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इस्तीफे की मांग उठी। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार शाम कहा कि मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिमंडल इस हार की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली जाकर इस्तीफा सौंप दे। रात को उन्होंने अपनी प्रेस वार्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला और उसके साथ यह लिखा।

शर्म से डूबकर इस्तीफा दे देना चाहिए… अगर मुख्यमंत्री जी में जरा भी नैतिकता बची है तो!
— गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

नतीजे आने के बाद डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली प्रदेश मुख्यालय पहुंचे थे, जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और आतिशबाजी हुई। उसी मौके पर मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने कहा कि राजस्थान की जनता भाजपा नेताओं के बड़बोलेपन और खरीद-फरोख्त की राजनीति से तंग आ चुकी है।मुख्यमंत्री के नर्मदा और यमुना का पानी लाने के वादों पर डोटासरा ने कहा कि वह पानी कब आएगा पता नहीं, पर भाजपा सरकार के तीन साल में जनता की आंखों में पानी आ गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आए दिन दिल्ली जाकर बड़े नेताओं को दुपट्टा पहनाते और गुलदस्ता देते हैं, इससे राजस्थान को क्या मिला। उनके शब्द थे — आप सरकार चला रहे हैं, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी नहीं।डोटासरा ने कहा कि अब तक 384 पंचायत समितियों के परिणाम आए हैं, जिनमें 289 में कांग्रेस जीती और भाजपा 85 पर सिमट गई। जिला परिषदों के बारे में उन्होंने कहा कि 37 में से सिर्फ पांच में भाजपा को बहुमत मिला है और 21 में कांग्रेस को। चार जिला परिषदों के नतीजे रोके गए हैं — इन्हीं चार वार्डों के लिए 11 जिलों के 28 बूथों पर 22 नवंबर को पुनर्मतदान होना है। वोट शेयर पर उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस भाजपा से पांच फीसदी आगे है, जबकि विधानसभा चुनाव में भाजपा 2.50 फीसदी आगे थी।

मंत्रियों पर उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में एक भी मंत्री पास नहीं हुआ। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पर तंज कसते हुए बोले कि वे अपराधियों को नाश्ते में खाने की बात करते थे, अब लोग उनके वोट नाश्ते में खा गए। उन्होंने मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार की हार और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के सुमेरपुर की पंचायत समिति में पार्टी के हारने का भी जिक्र किया।

डोटासरा ने जिन नामों का जिक्र किया, उनमें से कई पर नतीजों की तस्वीर हमारी चूरू और जयपुर की खबरों में पहले ही आ चुकी है।

डोटासरा ने कहानतीजों में क्या था
चूरू में राजेंद्र राठौड़ बेटे-बहू को जिता लाए, पर बहुमत नहीं दिला पाए बेटे पराक्रम 7,810 वोट से और बहू कनिका भी जीतीं, जिला परिषद में कांग्रेस 21 वार्ड पर
मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार के चार लोग हारेपत्नी 51 वोट से हारीं, दोनों बेटे भी वार्ड नहीं निकाल पाए
मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र सांगानेर में भाजपा का सूपड़ा साफसांगानेर पंचायत समिति में रालोपा का बोर्ड बना, जयपुर जिला परिषद में भाजपा 12 वार्ड पर
चार जिला परिषदों के नतीजे रोके गए

22 नवंबर को 11 जिलों के 28 बूथों पर पुनर्मतदान, जिला परिषद के चार वार्ड अधूर


उधर भाजपा मुख्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी को जनादेश स्वीकार है और वह समीक्षा करेगी कि किन क्षेत्रों में कहां कमी रह गई। कांग्रेस ने सवाल उठाया था कि हार की जिम्मेदारी प्रदेशाध्यक्ष लेंगे या मुख्यमंत्री। इस पर राठौड़ ने कहा कि हार की जवाबदेही उनकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पहले से ज्यादा समय और ताकत लगाकर जनसेवा में जुटने को कहा। राठौड़ ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि वह चुनाव के दौरान सत्ता के दुरुपयोग, ईवीएम और एसआईआर को लेकर सवाल उठाती रही, अब नतीजों के बाद उसे अपनी बात पर फिर से सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीत पर श्रेय लेना और हार पर संस्थाओं पर सवाल उठाना ठीक नहीं है, और जहां कांग्रेस हारी है वहां उसे भी समीक्षा करनी चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने याद दिलाया कि मुख्यमंत्री ने खुद इन चुनावों को सेमीफाइनल कहा था। उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल में हारने वाली टीम फाइनल नहीं खेलती। जूली ने यह भी कहा कि आधी पार्टी प्रदेश मुख्यालय से और आधी मुख्यमंत्री निवास से चलती है, इसलिए यह तय होना चाहिए कि हार की जिम्मेदारी मदन राठौड़ की है या मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की।डोटासरा ने कहा कि जिन जिला परिषदों और पंचायत समितियों में कांग्रेस के पास बहुमत है, वहां बोर्ड बनेंगे, और जहां बहुमत नहीं है वहां इंडिया गठबंधन के साथी दलों को साथ लेकर भाजपा को रोका जाएगा। हनुमान बेनीवाल की रालोपा को मिली जीत पर उन्होंने कहा कि उसने अपने मुद्दों पर चुनाव लड़ा और जहां गुंजाइश होगी वहां मिलकर भाजपा को हराया जाएगा। उधर भाजपा में जिला प्रमुख और प्रधान के नामों पर मंथन शनिवार से शुरू होना है। जिला परिषद के 1,271 विजेताओं का पूरा ब्योरा भी सामने आ चुका है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved