For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178476934
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला आई टी आई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 22 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डीडवानियां देंगे सेवाएं |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में दो हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अलवर गेट चौराहे पर शहर महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, |  Ajmer Breaking News: ​पालरा सरपंच चुनाव में भारी धांधली और प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप: |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मिटिंग रखी गई। |  Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ | 

राजस्थान न्यूज़: अभावों में भी भाव भरना राजस्थान की सबसे बड़ी खूबी: गणगौर कला महोत्सव के शुभारंभ पर राज्यपाल बागडे

Post Views 01

November 21, 2026

उन्होंने महोत्सव में लगी कला प्रदर्शनी देखी और राजस्थान की कला, संस्कृति तथा पारंपरिक कलात्मक अभिव्यक्तियों की सराहना की।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में गणगौर कला महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने महोत्सव में लगी कला प्रदर्शनी देखी और राजस्थान की कला, संस्कृति तथा पारंपरिक कलात्मक अभिव्यक्तियों की सराहना की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी भी मौजूद रहीं। राज्यपाल ने अपनी बात राजस्थानी भाषा में रखी। उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती ने समय-समय पर अकाल और अभावों की मार झेली, लेकिन यहां के लोगों ने कभी हार नहीं मानी। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्राकृतिक चुनौतियों के बावजूद यह प्रदेश अपनी उत्सवधर्मिता, जीवटता और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए पहचाना जाता है। बागडे ने कहा कि लोगों ने विपरीत हालात के बीच भी अपनी कला, संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को जीवित रखा। राज्यपाल ने राजस्थान की मांड गायकी का विशेष उल्लेख करते हुए इसे प्रदेश की विरल और विशिष्ट लोकसंगीत परंपरा बताया। उन्होंने गवरी, रम्मत और नौटंकी जैसी लोकनाट्य विधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन परंपराओं के जरिए सामाजिक मान्यताओं, लोककथाओं, ऐतिहासिक घटनाओं और सांस्कृतिक मूल्यों की अभिव्यक्ति होती रही है। बागडे ने कहा कि ऐसी धरोहरों को सहेजना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इनका महत्व समझ सकें। राज्यपाल ने घूमर, गैर और गींदड़ जैसे लोकनृत्यों को प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ये नृत्य परंपराएं यहां के सामाजिक जीवन, उत्सवों और लोकमान्यताओं से गहराई से जुड़ी हैं और सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सामुदायिक जीवन की अभिव्यक्ति भी हैं। उन्होंने इन कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया।अतिथि सत्कार की परंपरा का जिक्र करते हुए बागडे ने कहा कि ‘पधारो म्हारे देस’ की मीठी मनुहार राजस्थान की विशिष्ट पहचान है और इसमें अतिथियों के सम्मान, आत्मीयता तथा सामाजिक सौहार्द की परंपरा गहराई से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान का लोकजीवन गणगौर जैसी परंपराओं से जुड़ा है, जहां पर्व और उत्सव केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रहते, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान को भी अभिव्यक्त करते हैं।राज्यपाल ने प्रदेश की वीरता, त्याग, तपस्या और बलिदान की परंपराओं को याद करते हुए कहा कि राजस्थान की धरती भक्ति और शक्ति के संगम की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरणा लेते हुए प्रदेश के समग्र विकास का संकल्प लेना चाहिए।शुभारंभ के बाद राज्यपाल ने शिल्पग्राम में लगी कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदर्शित कलात्मक प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से पारंपरिक कला और संस्कृति को प्रोत्साहन मिलता है तथा सांस्कृतिक विरासत के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ती है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी इससे पहले भी राज्यपाल से मुलाकात कर चुकी हैं। जवाहर कला केन्द्र में इससे पहले ‘नजर’ फोटोग्राफी प्रदर्शनी और ‘एक शाम वतन के नाम’ जैसे आयोजन हो चुके हैं।



© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved