For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177971847
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में इको जांच की लंबी तारीखों पर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 6 लाख की चोरी |  Ajmer Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि: देश की एकता और अखंडता से कोई समझौता नहीं — कांग्रेस नेताओं का बयान |  Ajmer Breaking News: महिला मंडलों की अनूठी पहल: जरूरतमंद कन्याओं का भरा जा रहा मायरा, अब तक 20 बच्चियों को मिला संबल |  Ajmer Breaking News: पुष्कर पशु मेले में रोमांचक मुकाबले और अश्व नृत्य प्रतियोगिता एवं देशी विदेशी टीमों के बीच खेला गया कबड्डी मैच ​ |  Ajmer Breaking News: कैप्टन कूल का एक और खामोश अलविदा, एमएस धोनी ने लिया आईपीएल से भी संन्यास |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में नाबालिग जेबकतरे सक्रिय, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में दरगाह क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; 25 महंगे मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर पर दीपदान, महाआरती और अन्नकूट में उमड़े श्रद्धालु, सवा लाख दीपों से रोशन पुष्कर सरोवर के 52 घाट, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ स्मैक का सेवन करते एक टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज। | 

राजस्थान न्यूज़: कायमखानी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में  11 जोड़े बने हमसफर

Post Views 01

November 19, 2026

कायमखानी समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा अब तक 14 विवाह सम्मेलन आयोजित किये गए, जिससे फिजूलखर्ची पर रोक लगी है

कायमखानी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में  11 जोड़े बने हमसफर

शाहपुरा। सामाजिक एकता, सादगी और आपसी सहयोग की मिसाल पेश करते हुए कायमखानी वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में कायमखानी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया । सम्मेलन की अध्यक्षता  कायमखानी महासभा के जिलाध्यक्ष सावंत खा कायमखानी ने की एवं मुख्य अतिथि नगर पालिका के अध्यक्ष रमेश सेन, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका के उपाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद इशाक अतिविशिष्ट अतिथि भामाशाह मोहम्मद खा कायमखानी चितौड़गढ़ ओर अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष भाजपा इमरान कायमखानी  के साथ सभी अतिथियों का स्वागत माला, पगड़ी ओर शॉल ओढ़कर किया गया।कायमखानी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष उम्मेद खा कायमखानी ने बताया कि यह सामूहिक विवाह सम्मेलन बिजयनगर रोड स्थित गांधी फार्म में संपन्न हुआ । इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में जिले के 11 जोड़े निकाह के बंधन में बंधकर हमसफर बने।सोसायटी के सचिव हाजी शौकत खां कायमखानी ने बताया कि सम्मेलन में पंजीकृत 11  जोड़ों की बारातें अपराह्न में पहुंचि। शाम 5 बजे शहर काजी सैयद शराफत अली की सदारत में मौलाना मुमताज द्वारा निकाह की रस्म अदा कराई गई । इसके बाद अजीम अली सरकार की दरगाह परिसर में बरातियों, मेहमानों, अतिथियों और समाजजनों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई। 
वेलफेयर सोसायटी द्वारा पार्षद यूसुफ खान, पार्षद प्रतिनिधि आसिफ खान, वार्ड पंच गुलशेर खा रुपपुरा, इस्लाम खा प्रतापपुरा, रिटायर्ड ASI चिराग अली खा कायमखानी, शौकत खान भीलवाड़ा, मुराद खान प्रतापपुरा, इस्लाम खान आदि का अभिनंदन किया गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. मोहम्मद इशाक ने कहा कि कायमखानी समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा अब तक 14 विवाह सम्मेलन आयोजित किये गए, जिससे फिजूलखर्ची पर रोक लगी है अब इसी तरह सभी को मिलकर समाज में बच्चों की शिक्षा के लिए काम करना चाहिए। कायमखानी महासभा जिलाध्यक्ष सांवत खा ने भी अपने सम्बोधन में फिजूल खर्ची रोकने पर जोर दिया। 
मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेन ने सभी नवविवाहित जोड़ों को बधाई ओर शुभकामनाएं दी । अंत में सोसायटी के अध्यक्ष उम्मेद खा कायमखानी ने सम्मेलन में आए सभी अतिथियों, कॉम के सरदारों, माताओं, बहनों, युवाओ, मेहमानों, पत्रकार साथियों का धन्यवाद ओर आभार व्यक्त किया।  इस मौके पर सोसायटी के जाकिर खा फतेहखानी (गोरू मामा), उस्मान खान हुसैनखानी, महमूद खान मलवाण, हमीद खा हाथीखानी, नाहर खा हाथीखानी, जीवण खा, हमीद खा अगवान, चिराग खा, बरकत खा, अख्तर खा के साथ हजारों समाजजन उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved