For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167880281
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू)

Post Views 01

October 9, 2026

नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू)


उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल अंतर्गत अजमेर–चंदेरिया  रेल मार्ग पर स्थित झड़वासा से सिंघावल के मध्य दोहरीकरण कार्य पूर्ण होने के उपरांत इस नवनिर्मित रेल खंड को 8 अक्टूबर 2026 को रात्रि 10:35 बजे से यात्री यातायात हेतु अधिकृत कर दिया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव के अनुसार, संरक्षा मानकों की पुष्टि के लिए रेल संरक्षा आयुक्त (पश्चिमी परिमंडल) श्री ई. श्रीनिवास द्वारा 8 अक्टूबर को झड़वासा, बांदनवाड़ा और सिंघावल  के मध्य 19.571 किमी लंबे दोहरीकृत ट्रैक का गहन तकनीकी व संरक्षा निरीक्षण व तीव्र गति परीक्षण (स्पीड ट्रायल) किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्पीड ट्रायल के दौरान ट्रैक की स्थिति व राइडिंग क्वालिटी पूरी तरह संतोषजनक पाई गई।  निरीक्षण के उपरांत रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा उसी दिन (8 अक्टूबर) रात 09:26 बजे इस खंड पर ट्रेनों के सुरक्षित संचालन हेतु औपचारिक प्राधिकार पत्र जारी किया गया। इसके तुरंत बाद रात 10:35 बजे इस खंड को अधिकृत कर दिया गया।

इस नवनिर्मित अप लाइन पर प्रथम ट्रेन के रूप में गाड़ी संख्या 19711 खातीपुरा- भोपाल एक्सप्रेस का सुरक्षित संचालन किया गया। यह ट्रेन नए दोहरीकृत ट्रैक पर झड़वासा स्टेशन से रात 11:27 बजे रवाना होकर 11:48 बजे बांदनवाड़ा  से गुजरी तथा 9 अक्टूबर की मध्यरात्रि 12:02 बजे सिंघावल  स्टेशन पर सकुशल पहुंची।

इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने कहा की इस दोहरीकृत रेल खंड के चालू होने से अजमेर–चंदेरिया मार्ग पर ट्रेनों के परिचालन में सुगमता आएगी, क्रॉसिंग के कारण होने वाले विलंब में कमी आएगी और रेल सेवाओं की गतिशीलता व समयबद्धता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved