For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167848150
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर;

Post Views 01

October 9, 2026

पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; गऊघाट की घटना का वीडियो वायरल, तीन संदिग्धों से पूछताछ

तीर्थ नगरी पुष्कर में चोरी की लगातार घटनाओं से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ रही है। शुक्रवार तड़के देव नगर रोड पर एक किराना दुकान से नकदी और सामान चोरी होने का मामला सामने आया। वहीं, गऊघाट के पास सड़क किनारे सो रहे भिक्षुक ने अपनी जेब से 8 हजार रुपए चोरी होने की जानकारी दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।देव नगर रोड स्थित किराना दुकान के संचालक राधेश्याम ने बताया कि शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी मिली। अज्ञात चोर दुकान के गल्ले में रखी नकदी और किराना सामान ले गए। क्षेत्र में कुछ दिन पहले भी एक अन्य दुकान को चोरों ने निशाना बनाया था। लगातार हो रही घटनाओं पर व्यापारियों ने चिंता जताते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।दूसरा मामला गऊघाट के पास का है। यहां सड़क किनारे भिक्षा मांगकर जीवन यापन करने वाले विश्राम प्रसाद ने बताया कि वह रात को सो रहे थे। देर रात करीब दो बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनकी जेब से 8 हजार रुपए निकालकर चला गया। नींद में होने के कारण उन्हें घटना का पता नहीं चला। सुबह पैसे तलाशे तो नहीं मिले।विश्राम प्रसाद के अनुसार, आसपास के लोगों ने सीसीटीवी फुटेज देखा, जिसके बाद चोरी का पता चला। घटना का बताया जा रहा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, फुटेज में एक व्यक्ति सो रहे भिक्षुक के पास आता और पैसे निकालकर चला जाता दिखाई देता है। पुष्कर थाना प्रभारी अशोक बिशु ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच शुरू की गई है। फुटेज के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved