Post Views 01
October 7, 2026
महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन
एनाटॉमी विभाग के तत्वाधान में दिनांक 6 अक्टूबर, 2026 को जे.एल.एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में प्राचार्य डॉ॰ अनिल सामरिया के दिशा निर्देशन में महात्मा गांधी परिसंवाद का आयोजन किया गया।
अतिथि वक्ता डॉ. अनंत भटनागर , प्राचार्य श्रमजीवी कॉलेज व निर्देशक टर्निंग प्वाइंट स्कूल थे।उन्होंने गांधीजी के जीवन से जुड़े अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डाला जैसे कि गांधीजी ने अफ्रीका में,विशेष परिस्थितियों में स्वयं अपनी पत्नी कस्तूरबा का प्रसव कराया था।छात्रसंघ की साहित्यिक व सांस्कृतिक सलाहकार, सीनियर प्रोफेसर डॉ. महिमा श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का सुंदर संगीतमय संयोजन किया।
एनाटॉमी के विभागाध्यक्ष डॉ॰ विकास सक्सेना ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों को महात्मा गांधी से स्वच्छता की प्रेरणा लेने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।पीजी डॉक्टर शिंभू ने गांधीजी के सुंदर भजन की सुरमयी प्रस्तुति दी।इस अवसर पर सीनियर प्रोफेसर डॉ. रंजना बड़जात्या, डॉ. सुशीला शेखावत आदि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में एमबीबीएस विद्यार्थियों के अतिरिक्त रेसिडेंट डॉक्टर्स डॉ. उलमा, डॉ. कुंदन, डॉ. खुशबू , डॉ. प्रदीप, डॉ. आशीष, डॉ. सुरभि , डॉ. ज्योति, डॉ. प्रियंका आदि भी उपस्थित थे।कार्यक्रम का सुगठित संचालन डॉ. खुशबू और डॉ सुरभि ने किय
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved