For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167316780
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार,

Post Views 01

October 7, 2026

पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल व उपाध्यक्ष विवेक पाराशर कोर्ट में पेश करेंगे नया प्रार्थना पत्र, कांग्रेस निकालेगी उग्र मशाल जुलूस!

स्मार्ट सिटी के घटिया 'रामसेतु' एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार,

पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल व उपाध्यक्ष विवेक पाराशर कोर्ट में पेश करेंगे नया प्रार्थना पत्र, कांग्रेस निकालेगी उग्र मशाल जुलूस!

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने प्रशासन और स्मार्ट सिटी प्रबंधन की भ्रष्ट व जनविरोधी कार्यप्रणाली पर चौतरफा हमला बोलते हुए कहा है कि अजमेर की जनता और व्यापारियों पर थोपे गए घटिया 'रामसेतु' एलिवेटेड रोड के नाम पर खुलेआम डाका डाला जा रहा है। दिवाली का पावन त्यौहार सिर पर है, जो पूरे साल में स्थानीय व्यापारियों की आजीविका और कमाई का मुख्य सीजन होता है। ऐसे कमाई के मुख्य समय में ठीक दिवाली से पहले एलिवेटेड रोड की आरपीएससी वाली भुजा को बंद कर व्यापारियों के धंधे को पूरी तरह चौपट करना और आम जनता को भीषण ट्रैफिक जाम में धकेलना अत्यंत शर्मनाक, निंदनीय और प्रशासनिक तानाशाही की पराकाष्ठा है।
​अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल तथा उपाध्यक्ष विवेक पाराशर ने इस एलिवेटेड रोड के घटिया निर्माण, भारी भ्रष्टाचार और तकनीकी खामियों के खिलाफ पहले ही न्यायालय में प्रकरण दाखिल कर रखा है। अब प्रशासन की इस नई मनमानी और RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों व जनता को प्रताड़ित करने के खिलाफ पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल एवं उपाध्यक्ष विवेक पाराशर न्यायालय में जारी प्रकरण के अंतर्गत अविलंब एक नया प्रार्थना पत्र (Application) भी पेश करने जा रहे हैं, ताकि इस अंधी-बहरी सरकार और निरंकुश अफसरों को अदालत के कटघरे में खड़ा किया जा सके।
​प्रेस विज्ञप्ति में सीधा आरोप लगाया गया है कि करोड़ों रुपये के इस प्रोजेक्ट में जगह-जगह दरारें, जानलेवा गड्ढे और डिजाइन की इतनी भारी त्रुटियां सामने आने के बावजूद आज तक एक भी दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई न होना यह साफ तौर पर उजागर करता है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। अफसरों और सत्ताधीशों को जनता के दर्द से कोई सरोकार नहीं है, केवल अपनी जेबें भरने का काम किया गया है और इसका खामियाजा अजमेर की जनता व खून-पसीने की कमाई करने वाले व्यापारी भुगत रहे हैं।
​कांग्रेस पार्टी स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देती है कि वह इस प्रशासनिक अन्याय पर कतई चुप बैठने वाली नहीं है। यदि प्रशासन ने तुरंत होश में आकर आरपीएससी भुजा को चालू नहीं किया और व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं किया, तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर अदालत तक ईंट से ईंट बजा देगी। इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ कांग्रेस पार्टी अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल, उपाध्यक्ष विवेक पाराशर एवं समस्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में उग्र जन-आंदोलन का बिगुल फूंकते हुए अजमेर की सड़कों पर विशाल 'मशाल जुलूस' निकालेगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला  प्रशासन और स्मार्ट सिटी प्रबंधन की होगी।प्रेस वार्ता में अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल, उपाध्यक्ष विवेक पाराशर, प्रवक्ता शैलेश गुप्ता उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved