Post Views 01
October 7, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।
2047 तक 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए 140 करोड़ देशवासियों के योगदान का आह्वान।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में 'सेवा से संकल्प' अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से वर्ष 2047 तक भारत को एक 'विकसित भारत' बनाने के संकल्प को दोहराया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस यानी 17 सितंबर से शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा और 'सेवा यात्रा' का आयोजन देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न सामाजिक और सेवा कार्यों के जरिए कृषि, उद्योग, युवा और महिला सशक्तिकरण जैसे तमाम क्षेत्रों में देश को सर्वोच्च शिखर पर ले जाने का संकल्प लिया है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत अजमेर में बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को विजय संकल्प सभा एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन पंचोली गार्डन रजिस्ट्रार ऑफिस के सामने,भाजपा कार्यालय के पास, जयपुर रोड पर आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, प्रभारी अरुण चतुर्वेदी, सांसद एवं कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी,खेल प्रकोष्ठ के सत्प्रकाश यादव,मेयर अनामिका शर्मा, देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत,शहर अध्यक्ष रमेश सोनी सहित पार्टी के सभी विधायकगण जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि सेवा से संकल्प के आज के इस कार्यक्रम में, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा के लगातार 25 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में... पिछले एक महीने में, 17 तारीख को उनके जन्मदिन से लेकर अब तक, भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न सेवा के कार्यक्रमों के माध्यम से और सेवा यात्रा का आयोजन करके अपने संकल्प को प्रदर्शित किया है। इसमें भारत को एक सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाने का—चाहे किसानी का क्षेत्र हो, उद्योग का क्षेत्र हो, युवाओं का क्षेत्र हो या महिलाओं का क्षेत्र हो... इस संकल्प के साथ 2047 में हम 'विकसित भारत' का निर्माण करें। आज प्रधानमंत्री जी का संबोधन हम सबने सुना है। 2047 के विकसित भारत का सपना तभी संभव होगा जब 140 करोड़ भारतवासी इसमें अपना-अपना योगदान देंगे।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि 'विकसित भारत 2047' का विजन केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें देश के हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी और योगदान बेहद आवश्यक है। सेवा और संकल्प के इस अभियान के माध्यम से भाजपा देश के कोने-कोने तक विकास और जनसेवा का संदेश पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved