For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167321110
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान

Post Views 01

October 7, 2026

सहायक नियंत्रक श्रीमती भावना दयाल के नेतृत्व में टीम द्वारा सुरेंद्र डेयरी, नटराज फूड प्रोडक्ट, बालाजी फ्लोर मिल तथा गुरुकुल फूड इंडस्ट्रीज सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं फर्मों का सघन निरीक्षण किया

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान

अजमेर, 6 अक्टूबर। उपभोक्ता मामले विभाग के अंतर्गत विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ द्वारा विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 तथा राजस्थान विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियम, 2011 के प्रावधानों के तहत जिले में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सहायक नियंत्रक अजमेर श्रीमती भावना दयाल के नेतृत्व में टीम द्वारा सुरेंद्र डेयरी, नटराज फूड प्रोडक्ट, बालाजी फ्लोर मिल तथा गुरुकुल फूड इंडस्ट्रीज सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं फर्मों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों व औद्योगिक इकाइयों में प्रयुक्त माप-तौल उपकरणों और पैकबंद वस्तुओं की बारीकी से जांच की गई।  जांच के दौरान कुछ प्रकरणों में पैक्ड कमोडिटीज (पैकबंद वस्तुओं) पर निर्धारित घोषणाएं और अनिवार्य जानकारियां नियमों के अनुरूप नहीं पाई गईं। माप-तौल एवं पैकेजिग से संबंधित इन अनियमितताओं पर कड़ी कार्यवाही करते हुए संबंधित फर्मों के विरुद्ध नियमानुसार चालान बनाए गए।इस कार्यवाही के तहत मंगलवार को कुल 20 हजार रुपये के चालान बनाकर राशि जमा करवाने की प्रक्रिया संपादित की गई। इसके साथ ही संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को नियमों का पूर्णतया पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved