For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167316544
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Post Views 01

October 7, 2026

सतीश अरोड़ा ने पूरे मामले की जांच कर विनय सोगानी, विजय सोगानी और विनित सोगानी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करनेकी मांग की है

झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

अजमेर। शहर में भागचन्द जी की कोठी स्थित मेरवाड़ा एस्टेट को लेकर विवाद सामने आया है। होटल एवं विवाह समारोह संचालक सतीश अरोड़ा ने पुलिस अधीक्षक अजमेर को शिकायत देकर सोगानी परिवार के तीन लोगों पर झूठी शिकायत के जरिए उन्हें थाने बुलवाने और पीछे से उनके कार्यालय पर कब्जा करने तथा बेदखल करने की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं।शिकायत के अनुसार सतीश अरोड़ा पिछले करीब 16 वर्षों से भागचन्द जी की कोठी में होटल एवं विवाह समारोह का संचालन कर रहे हैं। उनका दावा है कि वर्ष 2012 में उन्होंने संस्थान को विकसित करने के लिए करीब चार करोड़ रुपये से अधिक की राशि लगाई और परिसर के नवीनीकरण, सड़क निर्माण, विद्युत व्यवस्था तथा रेस्टोरेंट और कैटरिंग से जुड़े संसाधनों पर खर्च किया।सतीश अरोड़ा का आरोप है कि उन्हें संस्थान में 20 प्रतिशत शेयरधारक बनाए जाने का समझौता हुआ था। वर्ष 2015 में सोगानी बंधुओं के प्रस्ताव पर उन्होंने निदेशक पद से इस्तीफा देकर विवाह समारोह का काम अपने संस्थान अरोड़ा वेडिंग प्लानर के माध्यम से शुरू किया, जबकि उनका 20 प्रतिशत शेयर बना रहा।शिकायतकर्ता के मुताबिक, इसी दौरान परिसर में उन्हें कार्यालय और निवास की सुविधा भी दी गई थी, जिसका वे लंबे समय से उपयोग कर रहे हैं। साथ ही परिसर में गुरुद्वारे का संचालन भी किया जा रहा है, जहां नियमित रूप से धार्मिक आयोजन और अखंड पाठ होते हैं।शिकायत में 6 अक्टूबर की घटना का भी जिक्र किया गया है। सतीश अरोड़ा के अनुसार शाम करीब 4:30 बजे गंज थाना पुलिसकर्मी उनके कार्यालय पहुंचे और उन्हें सीआई के बुलाने की जानकारी दी। इसके बाद वे स्वयं थाने पहुंचे। आरोप है कि वहां उन्हें बताया गया कि सोगानी परिवार की ओर से उनके खिलाफ शिकायत दी गई है और परिसर में पंजाब से असामाजिक तत्व बुलाकर शांति भंग करने का आरोप लगाया गया है।सतीश अरोड़ा ने शिकायत में बताया कि उनके अनुसार अखंड पाठ के लिए आए लोग राजस्थान के ही ग्रंथी हैं और गुरुद्वारे में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। उनका आरोप है कि उन्हें अखंड पाठ बंद करवाने और वहां आए लोगों को वापस भेजने के लिए दबाव बनाया गया तथा कार्रवाई की चेतावनी दी गई।इसी दौरान, शिकायतकर्ता का आरोप है कि विनय सोगानी, विजय सोगानी और विनित सोगानी ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर उनके कार्यालय के बाहर बांस की बल्लियां लगाकर रास्ता बंद कर दिया। आरोप है कि कार्यालय पर लगा ‘अरोड़ा वेडिंग प्लानर’ का बोर्ड भी हटाकर वहां ‘मेंटेनेंस स्टोर’ का बोर्ड लगा दिया गया।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विवाह समारोह में उपयोग होने वाले वीआईपी लाउंज को उठाकर कार्यालय के सामने रख दिया गया, जिससे कार्यालय का रास्ता अवरुद्ध हो गया और कार्यालय में काम करना मुश्किल हो गया।सतीश अरोड़ा का आरोप है कि जब उन्हें कार्यालय में तोड़फोड़ की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारी को इसकी सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की, लेकिन उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता के अनुसार बाद में गिरफ्तारी के डर से उन्होंने अखंड पाठ पूरा होने के बाद बाहर से आए पाठियों को वापस भेजने के संबंध में लिखित में देने के बाद उन्हें थाने से छोड़ा गया।अब सतीश अरोड़ा ने पुलिस अधीक्षक अजमेर से पूरे मामले की जांच कर विनय सोगानी, विजय सोगानी और विनित सोगानी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने, साथ ही उनके खिलाफ दी गई कथित झूठी शिकायत की भी जांच करने की मांग की है।शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें आज तक विपक्षी पक्ष की ओर से किसी नोटिस की जानकारी नहीं मिली। मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved