For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167321198
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी

Post Views 01

October 7, 2026

देवनानी ने JRC तथा RMKM द्वारा ग्राम स्तर से वैश्विक स्तर तक किए जा रहे कार्यों की सराहना की और बाल विवाह समाप्त करने के साझा प्रयासों को सराहा।

सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी

दिनांक 8 अक्टूबर 2026 : माननीय राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी के साथ जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के राष्ट्रीय सचिव श्री मनीष शर्मा, राज्य समन्वयक सुनंद सिंह, कोऑर्डिनेटर मांगीलाल तथा जे आर सी की साझेदार संस्था राजस्थान महिला कल्याण मण्डल के निदेशक राकेश कुमार कौशिक एवं उपनिदेशक नानूलाल प्रजापति के साथ एक अत्यंत सार्थक एवं सकारात्मक भेंट वार्ता हुई। वार्ता में बाल विवाह मुक्त राजस्थान के संकल्प और इस अभियान को मजबूत बनाने में विधायकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही सभी विधायकों के सामूहिक सहयोग एवं सहभागिता से बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान को आगे बढ़ाने के विषय पर भी चर्चा की गई। माननीय अध्यक्ष जी से अनुरोध किया गया कि बाल विवाह जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे को राजस्थान विधानसभा के एजेंडे में शामिल कर, इस विषय पर व्यापक चर्चा एवं आवश्यक कार्रवाई को प्रोत्साहित किया जाए।
माननीय अध्यक्ष जी ने JRC तथा RMKM द्वारा ग्राम स्तर से वैश्विक स्तर तक किए जा रहे कार्यों की सराहना की और बाल विवाह समाप्त करने के साझा प्रयासों को सराहा।  इस अवसर पर अधयक्ष श्री देवनानी जी को 27 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित “बाल, प्रारंभिक एवं जबरन विवाह उन्मूलन का अंतर्राष्ट्रीय दिवस” के महत्व के बारे में भी अवगत कराया।
माननीय अध्यक्ष जी ने अभियान के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और राजस्थान को बाल विवाह मुक्त बनाने के प्रयासों में सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved