Post Views 01
October 7, 2026
अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला द्वारा बताया कि दिनांक 05.08. 2026 को मुस्तगीस महिपाल मांगलोदा पुत्र पोकरराम जाति जाट उम्र 34 साल निवासी जानवास तहसील जायल जिला नागौर हाल प्रहरी जिला केन्द्रीय काराग्रह अजमेर ने कार्यालय अधीक्षक, केन्द्रीय कारागृह, अजमेर के संदर्भित आदेश के सम्बन्ध में एक तहरीरी रिपोर्ट इस आशय कि पेश कि की "केन्द्रीय कारागृह के अधीनस्थ महिला बंदी सुधार गृह अजमेर में दिनांक 12.07.2026 को तत्कालीन कारागृह प्रभारी श्रीमती दिव्या चौधरी कारापाल तथा श्रीमती सोनिया चौधरी प्रहरी द्वारा उपस्थित कार्मिको के विरोध के बावजूद नियम विरूद्ध तथा अवैधानिक तरीके से दो महिला बंदी 01. दण्डित महिला बंदी किरण पत्नि देवेन्द्र निवासी नाहर बाबा का बाडिया, उदयगढ खेडा पुलिस थाना भिनाय जिला अजमेर 02. विचाराधीन बंदी सना पुत्री फिरोज अहमद निवासी कुचामनियो की गली गोडाबास मकराना पुलिस थाना मकराना जिला डीडवाना-कुचामन को अपने साथ कारागार से बाहर निकाल कर लेकर चली गयी। आदि रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 209/2026 धारा 260 (क), (ख), 61 (2) बीएनएस दिनांक 05.08.2026 पुलिस थाना सिविल लाईन जिला अजमेर पुलिस टीम का गठन किया गया।
प्रकरण के घटनाक्रम कि गंभीरता को देखते हुये प्रकरण में तत्वरित अनुसंधान किया गया एंव घटनास्थल से संबधित तकनिकी व सीसीटीवी फुटेजो एंव आवश्यक साक्ष्यो का संकलन किया गया। प्रकरण में प्राप्त साक्ष्यो व रिकॉर्ड का गहनता से विश्लेषण किया तो पाया कि प्रकरण में आरोपीया दिव्या चौधरी तत्कालिन जैलर महिला बंदी सुधार गृह द्वारा अपनी सहयोगी सोनिया को षडयंत्र में शामिल कर जैल के मेन गेट पर ड्युटी कर रही कार्मिको को डरा धमकाकर अपने पद का दुरूपयोग कर महिला बंदी सुधार गृह में आजीवन कारावास से दण्डित महिला बंदी किरण उर्फ सेठा व विचाराधीन बंदी सना को अवैध तरीके से महिला कारागृह से बाहर निकाल कर दिव्या चौधरी द्वारा अपने निजी हित के लिये एआरजी सिटी में निजी आवास पर ले जाने पर आरोपी दिव्या चौधरी के विरूद्ध जुर्म धारा 260 (ख), 132,61 (2) बीएनएस व 42 कारागार अधिनियम का प्रमाणित पाया गया। आरोपीया दिव्या चौधरी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अपने मुख्यालय से गैर हाजिर हो गयी। जिस पर आरोपीया कि गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर टीम गठित कर हर सम्भावित स्थानो पर भिजवायी गयी। गठित टीम द्वारा साईबर तकनीकी के सहयोग से डाटा संकलन कर आरोपीया दिव्या चौधरी को दिनांक 06.10.2026 को कोटा जिले में आवासिय फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपीया से प्रकरण की घटना में सलिप्त अन्य व्यक्तियो के सम्बन्ध में गहन अनुसंधान जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved