For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद

Post Views 01

October 9, 2026

पटेल स्टेडियम के बाहर घूम रहे संदिग्ध अब्दुल सलीम उर्फ शाहरुख, निवासी इंदिरा कॉलोनी, अजमेर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया

अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद

अजमेर। अजमेर में देर रात कॉलेज प्रोफेसर को बस स्टैंड से घर छोड़ने का झांसा देकर सुनसान इलाके में ले जाकर लूटपाट करने के मामले में सदर कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर प्रोफेसर से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। वहीं, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
सदर कोतवाली थानाधिकारी रामेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि रीजनल कॉलेज के प्रोफेसर वेद प्रकाश आचार्य भीलवाड़ा से अजमेर लौटे थे। देर रात करीब एक बजे बस स्टैंड पर उतरने के बाद वे ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार 2 युवक उनके पास पहुंचे और रेलवे स्टेशन का रास्ता पूछने लगे। बातचीत के दौरान आरोपियों ने उन्हें स्टेशन छोड़ने का भरोसा दिलाया और अपने साथ ले गए। इसके बाद कचहरी रोड स्थित डीआरएम ऑफिस के पास सुनसान जगह पर ले जाकर उनसे करीब दो हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विशेष टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पटेल स्टेडियम के बाहर घूम रहे संदिग्ध अब्दुल सलीम उर्फ शाहरुख, निवासी इंदिरा कॉलोनी, अजमेर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया पुलिस ने आरोपी से छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।अब पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी कर रही है, ताकि उसके साथियों की पहचान कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जा सके।