For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167874315
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान | 

अजमेर न्यूज़: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे

Post Views 01

October 9, 2026

सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे

अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त मुख्य सचिव गायत्री राठौड़ एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान अविचल चतुर्वेदी के निर्देश पर सही खान पान,स्वस्थ राजस्थान अभियान के तहत आज दिनांक 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर डॉक्टर ज्योत्सना रंगा के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा बांदर सिंदरी में स्थित बिड़ला पब्लिक स्कूल किशनगढ़ की मैस का निरीक्षण किया गया l निरीक्षण के दौरान इस मैस में गंभीर अनियमितताएं पाई गई जिनमें मुख्य रूप से निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन साफ किये जा रहे थे मौके पर तुरंत प्रभाव से निरमा वाशिंग पाउडर को डिस्कार्ड करते हुए अन्य डिश वाश मंगवाया गया तथा भविष्य में उसके लिए पाबंद किया गया l इसके अतिरिक्त कोकोनट पाउडर (मंगलम)1kg वाले  26 सील्ड पैकेट मिले जिन पर कोई मैन्युफैक्चरिंग डेट एवं बेस्ट बिफोर डेट अंकित नहीं थी l मौके पर ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नमूना लेने के पश्चात इन कोकोनट पाउडर (मंगलम) के पैकेटों को जप्त कर सीज किया गया l इसी प्रकार नमकीन के 1kg वाले 16 पैकेट पाए गए जिन पर भी किसी प्रकार की कोई मैन्युफैक्चरिंग डेट एवं बेस्ट बिफोर डेट अंकित नहीं थी इनमें से भी एक्ट के अंतर्गत नमूना लेने के पश्चात शेष पैकेटों को जप्त कर सीज किया गया तथा इसके अतिरिक्त पनीर का भी एक नमूना जांच हेतु लिया गया l इस मैस में स्थित एक ड्राई स्टोर में खाद्य एवं अखाद्य पदार्थों को एक साथ स्टोर किया जा रहा था जिन्हें मौके पर ही नियमानुसार सही करवाया गया l पाई गई अनियमितताओं के क्रम में खाद्य कारोबारकर्ता को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के अंतर्गत नोटिस दिया जाएगा  आज की इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार, केसरी नंदन शर्मा, अजय यादव और हंसा तिवाड़ी शामिल रहे ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved