For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179588730
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन अजमेर की चुनाव समिति की हुई बैठक  |  Ajmer Breaking News: मृगछाला स्नान के साथ श्रद्धालुओं ने ली पुष्कर से विदाई |  Ajmer Breaking News: तीन लाख रुपये के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने मारपीट कर घर से निकाला! एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: दरगाह क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागा, 35 सेंटीमीटर का धारदार छुरा बरामद |  Ajmer Breaking News: ख्वाजा गरीब नवाज का 815 वें उर्स की तैयारियां चढ़ी परवान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला परिषद में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर आज राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा की शानदार जीत, पूजा भंसाली बनीं नई जिला प्रमुख |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में बेशकीमती जमीन हड़पने की साजिश रवहने के मुख्य आरोपी आनंद गोयल की जमानत याचिका खारिज |  Ajmer Breaking News: जिला प्रमुख चुनाव को लेकर बुधवार को जिला परिषद में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी पूजा भंसाली ने विजय हासिल कर ली। |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतीयों से मिले सांसद सीपी जोशी: बोले- विकसित भारत के संकल्प में प्रवासियों की प्रतिभा और अनुभव भी अहम

Post Views 851

October 5, 2026

Alliance Indus Foundation की ओर से आयोजित एक विशेष लंच कार्यक्रम में जोशी ने प्रतिनिधिमंडल के साथी सांसदों के साथ प्रवासी भारतीयों से संवाद किया।

चित्तौड़गढ़/न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र से जुड़े कार्यक्रमों में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की। Alliance Indus Foundation की ओर से आयोजित एक विशेष लंच कार्यक्रम में जोशी ने प्रतिनिधिमंडल के साथी सांसदों के साथ प्रवासी भारतीयों से संवाद किया।

जोशी ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक शक्ति के रूप में अपनी नई पहचान बना रहा है, और ‘विकसित भारत’ के संकल्प में प्रवासी भारतीयों की प्रतिभा, अनुभव और योगदान भी महत्वपूर्ण है।

“अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए भारत की प्रगति में योगदान देने का उनका उत्साह प्रेरणादायी है।”

— सीपी जोशी, सांसद, चित्तौड़गढ़

जोशी ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए Alliance Indus Foundation के चेयरमैन अशोक भट्ट, नितिन व्यास और पूरी टीम का आभार जताया।

प्रतिनिधिमंडल का कार्यक्रम

जोशी इस दौरे के लिए अमेरिका रवाना हो चुके हैं। भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल 3 से 11 अक्टूबर तक न्यूयॉर्क में है और 5 से 9 अक्टूबर तक महासभा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहा है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय सहयोग, वैश्विक शांति, सतत विकास और समकालीन वैश्विक चुनौतियों से जुड़े सत्रों में भारतीय संसदीय दृष्टिकोण रखा जा रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved