For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 166804089
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन से चोरी का लैपटॉप बरामद, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: नरवर में धामण (रेट स्नेक) का सफल रेस्क्यू, टीम ने किसानों से की वन्यजीव बचाने की अपील |  Ajmer Breaking News: शादी के 5 दिन बाद ही कैश व सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, कृष्ण गंज थाना पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना को समर्पित भव्य कार्यक्रम नृत्य वेदम् का आयोजन राजीव गांधी सभागार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिसर में किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के एसपी ऑफिस के बाहर आज अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां पेशी पर आए एक प्रेमी युगल और युवती के परिजनों के बीच कहासुनी हो गई। |  Ajmer Breaking News: छत पर सो रहे परिवार को ताला लगाकर बंधक बनाया, लाखों के गहने और नकदी लेकर चोर फरार |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने लवकुश उद्यान से आनासागर पुलिस चौकी तक सड़क कार्य का किया शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 12 अक्टूबर को विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी आयाम का शौर्य शक्ति संचलन |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गेगल थाना अंतर्गत गुढ़ा गांव में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: ​राजनीतिक पार्टी के खाते का इस्तेमाल कर लाखों की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार!   | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर रेलवे स्टेशन से चोरी का लैपटॉप बरामद, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Post Views 01

October 5, 2026

जीआरपी थाना प्रभारी इंदु ने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश में हत्या और अपहरण के मामले में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी  है।

अजमेर रेलवे स्टेशन से चोरी का लैपटॉप बरामद, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

अजमेर। अजमेर जीआरपी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में एक 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शादाब निवासी कादरगंज, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जीआरपी थाना प्रभारी इंदु ने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश में हत्या और अपहरण के मामले में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी  है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चार मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया। बरामद लैपटॉप अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 से चोरी होना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार करौली निवासी वैज्ञानिक कुणाल लीगरी का बैग और लैपटॉप अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 से चोरी हो गया था। मामले में जीआरपी थाना अजमेर में मुकदमा नंबर 138/26 दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच और पूछताछ के आधार पर आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से चोरी हुआ लैपटॉप बरामद करने में सफलता हासिल की। जीआरपी पुलिस अब आरोपी से बरामद चारों मोबाइल फोन और अन्य सामान के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही उत्तर प्रदेश में दर्ज हत्या और अपहरण के मामलों को लेकर भी आरोपी से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी से पूछताछ में रेलवे स्टेशन पर हुई अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved