Post Views 01
October 5, 2026
नरवर में धामण (रेट स्नेक) का सफल रेस्क्यू, टीम ने किसानों से की वन्यजीव बचाने की अपील
नरवर में 'कोबरा टीम राजस्थान' ने किया विशाल धामण सांप का रेस्क्यू; बताया किसानों का सच्चा मित्र।
अजमेर के नरवर क्षेत्र में स्नेक रेस्क्यू टीम ने एक विशालकाय धामण सांप (रेट स्नेक) का सुरक्षित रेस्क्यू किया है। रेस्क्यू के दौरान टीम ने स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि यह सांप जहरीला नहीं होता और पर्यावरण व किसानों के लिए बेहद मददगार होता है।टिढ़ाना की ढाणी नरवर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बड़ा सांप दिखाई दिया। सूचना मिलते ही 'कोबरा टीम राजस्थान' के सदस्य मौके पर पहुंचे और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू टीम के सदस्य ने बताया कि यह 'रेट स्नेक' (Rat Snake) है, जिसे स्थानीय भाषा में धामण, घोड़ा पछाड़ और किसान मित्र के नाम से जाना जाता है। यह सांप अपनी तेज गति के लिए जाना जाता है और दौड़ने में बेहद माहिर होता है। यह एक बेहद सुंदर और बेजहर सांप है। इसे धामण या घोड़ा पछाड़ भी कहते हैं। यह खेतों में चूहों को खाकर फसलों की रक्षा करता है, इसीलिए इसे किसान मित्र माना गया है। ऐसे जीवों को मारने के बजाय बचाना चाहिए।टीम ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव या सांप के दिखाई देने पर उसे नुकसान न पहुंचाएं।