For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 166254849
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने लवकुश उद्यान से आनासागर पुलिस चौकी तक सड़क कार्य का किया शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 12 अक्टूबर को विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी आयाम का शौर्य शक्ति संचलन |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गेगल थाना अंतर्गत गुढ़ा गांव में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: ​राजनीतिक पार्टी के खाते का इस्तेमाल कर लाखों की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार!   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में शेयर ट्रांसफर के नाम पर साइबर ठगी, 300 शेयर बेचकर ₹2.73 लाख की रकम हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: सुभाष उद्यान के जीर्णोद्धार और सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर ने किया निरीक्षण, पार्क में खाद्य पदार्थ ले जाने पर लगाई रोक,   |  Ajmer Breaking News: अजमेर: रेलवे कर्मचारी अपहरण-फिरौती मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से की बात: बोले- पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा; पायलट ने कहा- संकट में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री का पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से संवाद, गांव के व्यक्ति की उम्मीद का पहला केन्द्र होता है सरपंच, वन स्टेट-वन इलेक्शन का संकल्प हो रहा पूरा |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल में गांधी जयंती एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने लवकुश उद्यान से आनासागर पुलिस चौकी तक सड़क कार्य का किया शुभारम्भ

Post Views 01

October 3, 2026

क्षतिग्रस्त सड़क पैनलों का भी होगा निर्माण, आमजन को मिलेगी सुगम यातायात सुविधा

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने लवकुश उद्यान से आनासागर पुलिस चौकी तक सड़क कार्य का किया शुभारम्भ

क्षतिग्रस्त सड़क पैनलों का भी होगा निर्माण, आमजन को मिलेगी सुगम यातायात सुविधा

अजमेर, 2 अक्टूबर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को वरुण सागर रोड स्थित पुलिस चौकी के सामने आयोजित कार्यक्रम में लवकुश उद्यान से आनासागर पुलिस चौकी तक सड़क निर्माण कार्य तथा वरुण सागर रोड के विभिन्न क्षतिग्रस्त पैनलों के सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। यह कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा करवाएं जाएंगे।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि प्रत्येक वार्ड का समग्र एवं सुव्यवस्थित विकास उनका मुख्य ध्येय है। जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझना और उनका समयबद्ध समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से आसपास की कॉलोनियों के निवासियों के साथ-साथ समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों तथा पुष्कर आने-जाने वाले लोगों को भी सुगम एवं सुरक्षित यातायात की सुविधा मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए, ताकि आमजन को इसका लाभ शीघ्र मिल सके।श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सड़क निर्माण एवं विकास कार्य कराए गए हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य निरंतर जारी हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल करते हुए हाथीखेड़ा में 20 करोड़ रुपये की लागत से बालिका सैनिक स्कूल का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, वरुण सागर झील एवं चौरसियावास तालाब के सौंदर्यीकरण एवं पुनरुद्धार के लिए भी करोड़ों रुपये की राशि स्वीत की गई है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अजमेर शहर को सुंदर, स्वच्छ एवं बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं। अशोक उद्यान से अम्बेडकर चौराहे तक सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं, जिससे शहर में प्रवेश करने वाले आगंतुकों को बेहतर वातावरण एवं सुखद अनुभव प्राप्त होगा।उन्होंने कहा कि अजमेर में लेपर्ड सफारी, साइंस पार्क सहित विभिन्न पर्यटन विकास परियोजनाओं पर कार्य जारी है। साथ ही मल्टीपर्पज स्टेडियम, कन्वेंशन सेंटर एवं शिक्षण संस्थानों से जुड़े विकास कार्य भी शहर के विकास को नई गति प्रदान करेंगे।श्री देवनानी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। अजमेर मेडिकल कॉलेज में 240 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े इन विकास कार्यों से अजमेर उत्तर क्षेत्र के साथ पूरे अजमेर शहर के विकास को नई गति मिलेगी।इस अवसर पर महापौर अनामिका शर्मा, शहर अध्यक्ष श्री रमेश सोनी, पार्षद श्रीमती मोनिका जैन एवं श्री कुंदन वैष्णव सहित जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved