For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 166255056
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने लवकुश उद्यान से आनासागर पुलिस चौकी तक सड़क कार्य का किया शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 12 अक्टूबर को विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी आयाम का शौर्य शक्ति संचलन |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गेगल थाना अंतर्गत गुढ़ा गांव में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: ​राजनीतिक पार्टी के खाते का इस्तेमाल कर लाखों की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार!   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में शेयर ट्रांसफर के नाम पर साइबर ठगी, 300 शेयर बेचकर ₹2.73 लाख की रकम हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: सुभाष उद्यान के जीर्णोद्धार और सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर ने किया निरीक्षण, पार्क में खाद्य पदार्थ ले जाने पर लगाई रोक,   |  Ajmer Breaking News: अजमेर: रेलवे कर्मचारी अपहरण-फिरौती मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से की बात: बोले- पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा; पायलट ने कहा- संकट में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री का पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से संवाद, गांव के व्यक्ति की उम्मीद का पहला केन्द्र होता है सरपंच, वन स्टेट-वन इलेक्शन का संकल्प हो रहा पूरा |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल में गांधी जयंती एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: सुभाष उद्यान के जीर्णोद्धार और सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर ने किया निरीक्षण, पार्क में खाद्य पदार्थ ले जाने पर लगाई रोक,  

Post Views 01

October 3, 2026

सफाई से जुड़ी समस्या को देखते हुए बाहर टिकट देने वालों और अंदर जाने वालों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पार्क के अंदर खाने-पीने के खाद्य पदार्थ न ले जाएं।

सुभाष उद्यान के जीर्णोद्धार और सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर ने किया निरीक्षण, पार्क में खाद्य पदार्थ ले जाने पर लगाई रोक,  

​सुभाष उद्यान की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचीं जनप्रतिनिधि ने शनिवार सुबह उद्यान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मॉर्निंग वॉक पर आए आम नागरिकों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। निरीक्षण के बाद उन्होंने सुभाष उद्यान को फिर से उसके मूल और भव्य रूप में लौटाने का संकल्प दोहराया है। ​सुभाष उद्यान में सुबह-सुबह किए गए इस निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं और साफ़-सफाई का जायज़ा लिया गया। स्थानीय लोगों ने उद्यान की सफाई को लेकर अपनी चिंता जताईं। महापौर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि उद्यान परिसर में गंदगी फैलाने वालों और अव्यवस्था पर तुरंत लगाम लगाई जाए। ​महापौर अनामिका शर्मा ने बताया कि आज सुबह सुभाष उद्यान का निरीक्षण किया है। यहां सुबह वॉक करने आने वाले सभी लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मेरा यह मन और सपना है कि सुभाष उद्यान को वापस से वही नया रूप दिया जाए, जो पहले हमारी सरकार के समय शुरुआत में दिया गया था।
सफाई से जुड़ी समस्या को देखते हुए बाहर टिकट देने वालों और अंदर जाने वालों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पार्क के अंदर खाने-पीने के खाद्य पदार्थ न ले जाएं। लोग अंदर जाकर कचरा फैलाते हैं, जिस पर रोक लगाई गई है। अगर जनता थोड़ा सहयोग करेगी, तो हम व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में पूरी मदद करेंगे।सुभाष उद्यान को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने पहल शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि इन निर्देशों का पालन कितनी मुस्तैदी से होता है और जनता इसमें कितना सहयोग करती है। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved