For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 166254943
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने लवकुश उद्यान से आनासागर पुलिस चौकी तक सड़क कार्य का किया शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 12 अक्टूबर को विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी आयाम का शौर्य शक्ति संचलन |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गेगल थाना अंतर्गत गुढ़ा गांव में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: ​राजनीतिक पार्टी के खाते का इस्तेमाल कर लाखों की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार!   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में शेयर ट्रांसफर के नाम पर साइबर ठगी, 300 शेयर बेचकर ₹2.73 लाख की रकम हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: सुभाष उद्यान के जीर्णोद्धार और सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर ने किया निरीक्षण, पार्क में खाद्य पदार्थ ले जाने पर लगाई रोक,   |  Ajmer Breaking News: अजमेर: रेलवे कर्मचारी अपहरण-फिरौती मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से की बात: बोले- पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा; पायलट ने कहा- संकट में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री का पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से संवाद, गांव के व्यक्ति की उम्मीद का पहला केन्द्र होता है सरपंच, वन स्टेट-वन इलेक्शन का संकल्प हो रहा पूरा |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल में गांधी जयंती एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर: रेलवे कर्मचारी अपहरण-फिरौती मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

Post Views 01

October 3, 2026

इस पूरी वारदात का मास्टर माइंड रवि का साला महेंद्र कुमार मीणा ही निकला।बहरहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

अजमेर: रेलवे कर्मचारी अपहरण-फिरौती मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

अजमेर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने रेलवे कर्मचारी के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी महेंद्र मीणा तथा उसके साथी अनिल और शंकरलाल के रूप में हुई है। तीनों दौसा जिले के रहने वाले बताए गए हैं।सिविल लाइंस थाने के एएसआई मनीराम ने बताया कि 21 अगस्त को रेलवे कर्मचारी रवि मीणा के अपहरण की शिकायत दर्ज हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और 24 अगस्त को रवि मीणा को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया। इसके बाद से पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।जांच के दौरान पुलिस ने पहले सीताराम और नत्थूलाल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी महेंद्र मीणा सहित अनिल और शंकरलाल को भी गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार वर्ष 2018 में महेंद्र मीणा की बहन की शादी रवि मीणा से हुई थी। शादी के बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद और मनमुटाव चल रहा था। मामले को लेकर कई बार सामाजिक स्तर पर बैठकें भी हुईं, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हुआ। पुलिस का आरोप है कि इसी विवाद के चलते आरोपियों ने कथित तौर पर रवि के अपहरण की योजना बनाई और फिरौती की मांग की। इस पूरी वारदात का मास्टर माइंड रवि का साला महेंद्र कुमार मीणा ही निकला।बहरहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved