Post Views 01
October 3, 2026
अजमेर के गेगल थाना अंतर्गत गुढ़ा गांव में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन
अजमेर के गेगल थाना अंतर्गत गुढ़ा गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब दारा सिंह रावत पुत्र जवाहर सिंह नामक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और गेगल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के साथ एफएसएल मोबाइल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव को फंदे से उतारने दिया जाएगा। इस मांग को लेकर ग्रामीणों ने मौके पर धरना प्रदर्शन करते हुए।पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सतेंद्र नेगी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश करते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। फिलहाल एफएसएल टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved