Post Views 01
October 3, 2026
अजमेर में 12 अक्टूबर को विश्व हिंदू परिषद का शौर्य शक्ति संचलन
अजमेर। विश्व हिंदू परिषद महानगर अजमेर की दुर्गा वाहिनी आयाम की ओर से आगामी 12 अक्टूबर 2026 को शौर्य शक्ति संचलन का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर संचलन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। संयोजिका अर्चना पांडे ने बताया कि संचलन दोपहर 3:30 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीब 500 दुर्गा वाहिनी की बहनों के शामिल होने की बात कही गई है। शौर्य शक्ति संचलन नसियां से शुरू होकर आगरा गेट, नया बाजार चौपड़, पुरानी मंडी तिराहा, चूड़ी बाजार और पुराने नगर निगम के सामने से होते हुए आगे बढ़ेगा। इसके बाद सोनी जी की नसियां के समीप से गंज फव्वारा चौराहा पार करते हुए संचलन पुनः अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंचेगा। विश्व हिंदू परिषद की ओर से पुलिस प्रशासन से संचलन के दौरान सुरक्षा, यातायात और सभापत व्यवस्था सुचारु बनाए रखने की मांग की गई है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved