Post Views 01
October 5, 2026
अजमेर एसपी कार्यालय के बाहर हंगामा: प्रेमी युगल की पेशी के दौरान युवती के परिजनों का बवाल, कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों पर किया हमला!
अजमेर के एसपी ऑफिस के बाहर आज अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां पेशी पर आए एक प्रेमी युगल और युवती के परिजनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला तब और बिगड़ गया जब कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों पर युवती की मां और परिजनों ने हमला करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए मामला शांत कराया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, एसपी कार्यालय में एक प्रेमी युगल पेशी के लिए पहुंचा था। इसी दौरान युवती के परिजन भी पहले से ही वहां मौके पर मौजूद थे। जैसे ही प्रेमी युगल बाहर निकला, परिजनों ने उनसे धक्का-मुक्की शुरू कर दी। वहां मौजूद करीब 10 से 12 मीडियाकर्मी जब इस घटनाक्रम की रिपोर्टिंग और कवरेज करने लगे, तो युवती की मां और उनके साथ आए अन्य लोगों ने आपा खो दिया और अचानक मीडियाकर्मियों पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, एसपी ऑफिस में तैनात पुलिस तुरंत एक्शन में आई और हमलावर परिजनों को अलग कर स्थिति को संभाला। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने बताया कि यह कोई प्रेमी युगल का मामला था जो एसपी ऑफिस पेश होने आए थे। वहां युवती के परिजन भी मौके पर थे। जब मीडियाकर्मी इसको कवर करने लगे, तो युवती की मां और अन्य लोगों ने ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। लगभग 10-12 मीडियाकर्मी वहां थे। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और सबको अलग-अलग किया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।आपको बता दें कि अजमेर एसपी कार्यालय परिसर में पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved