For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 165347598
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम सड़क हादसे में बाल-बाल बचे: पीछे से ट्रेलर ने फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर, आगे दूसरी गाड़ी से भिड़ी; विधायक और चालक सुरक्षित |  Ajmer Breaking News: मेयर अनामिका शर्मा ने वार्ड 62 का किया औचक निरीक्षण: सुलभ शौचालय और नालों की मरम्मत के दिए निर्देश, स्वच्छता बनाए रखने की अपील |  Ajmer Breaking News: सोशल मीडिया पर इजरायली महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपी डिटेन |  Ajmer Breaking News: टेंपो चोरी के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया गया टेंपो बरामद |  Ajmer Breaking News: ब्यावर में डाक महकमें में कार्यरत विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष के हत्या के आरोप से गरमाया मामला; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन |  Ajmer Breaking News: विश्व हृदय दिवस पर डॉ. अनिल समरिया का संदेश – संतुलित आहार, व्यायाम और तनावमुक्त जीवन से रखें अपने दिल का ख्याल   |  Ajmer Breaking News: चुनाव आयोग और ईवीएम पर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन,चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पेंशनर्स महासंघ का 24 घंटे का पड़ाव, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: सीआरपीएफ जवान को मदद के बहाने बुलाकर बंधक बनाया, 89 हजार की लूट |  Ajmer Breaking News: नवंबर माह में आयोजित होने वाले पुष्कर पशु मेले की तैयारियों को लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को मेला स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। | 

अजमेर न्यूज़: केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम सड़क हादसे में बाल-बाल बचे: पीछे से ट्रेलर ने फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर, आगे दूसरी गाड़ी से भिड़ी; विधायक और चालक सुरक्षित

Post Views 01

September 30, 2026

हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और ट्रेलर चालक की भूमिका क्या रही, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

अजमेर। अजमेर-कोटा हाईवे पर देर रात हुए सड़क हादसे में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार विधायक किशनगढ़ से केकड़ी की ओर जा रहे थे, तभी सराना के पास उनकी फॉर्च्यूनर को पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे चल रही दूसरी गाड़ी से जा भिड़ी। हादसे में विधायक की गाड़ी आगे और पीछे, दोनों तरफ से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि विधायक और वाहन चालक दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार हादसे के समय विधायक देर रात किशनगढ़ से केकड़ी लौट रहे थे। गाड़ी को चालक विनोद गुर्जर चला रहा था और विधायक भी उसी वाहन में मौजूद थे।सराना के पास अजमेर-कोटा  राजमार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रेलर ने गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।पीछे से ट्रेलर की टक्कर लगने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी आगे चल रही दूसरी गाड़ी से टकरा गई।दोनों तरफ से टक्कर लगने के कारण गाड़ी का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पिछला बंपर और डिक्की का हिस्सा पूरी तरह दब गया, जबकि अगला हिस्सा भी चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी मच गई।टक्कर की गंभीरता के बावजूद वाहन में सवार विधायक और चालक के सुरक्षित रहने से बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और कुछ देर हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।शत्रुघ्न गौतम केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के रघु शर्मा को 7,542 वोट के अंतर से हराया था। गौतम को 99,671 और रघु शर्मा को 92,129 वोट मिले थे।रघु शर्मा पिछली कांग्रेस सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं, इसलिए यह सीट उस चुनाव की चर्चित सीटों में रही थी। गौतम को बाद में संसदीय सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई।हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और ट्रेलर चालक की भूमिका क्या रही, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल दोनों वाहनों और चालकों को लेकर आगे की कार्रवाई पुलिस स्तर पर की जा रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved