For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 165002454
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चुनाव आयोग और ईवीएम पर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन,चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पेंशनर्स महासंघ का 24 घंटे का पड़ाव, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: सीआरपीएफ जवान को मदद के बहाने बुलाकर बंधक बनाया, 89 हजार की लूट |  Ajmer Breaking News: नवंबर माह में आयोजित होने वाले पुष्कर पशु मेले की तैयारियों को लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को मेला स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। |  Ajmer Breaking News: कीर्ति नगर नाला एवं पुलिया निर्माण कार्य अंतिम चरण में, नागरिकों के लिए यातायात एडवाइजरी।   |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत मदारपुरा चोरीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ डंपिंग यार्ड के पीछे सुनसान जंगल में महिला से गैंगरेप का मामला, 18 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: मार्बल सिटी किशनगढ़ के डंपिंग यार्ड में विदेशी महिला से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: संवैधानिक संस्थाओं पर हमलों को लेकर बीजेपी का कांग्रेस पर करारा प्रहार,चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने पर कांग्रेस को घेरा।   |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 8 में सफाई अभियान, भाजपा पार्षद कुंदन वैष्णव ने संभाली कमान | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में पेंशनर्स महासंघ का 24 घंटे का पड़ाव, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

Post Views 01

September 29, 2026

अजमेर में पेंशनर्स महासंघ का 24 घंटे का पड़ाव, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

अखिल राजस्थान राज्य पेंशनर्स महासंघ की ओर से पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया गया है।ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर्स फेडरेशन के बैनर तले देशभर में 29 और 30 सितंबर 2026 को सभी जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे का पड़ाव और धरना आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।पेंशनर्स महासंघ का कहना है कि यह आंदोलन तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण के तहत 29-30 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे का धरना होगा। इसके बाद 12 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली और 13 दिसंबर को दिल्ली में राज्य एवं केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों का संयुक्त आंदोलन प्रस्तावित है।महासंघ की प्रमुख मांगों में पेंशन से जुड़े नियमों में किए गए बदलाव को वापस लेने, डी.एस. नकारा फैसले के सिद्धांत को बनाए रखने और प्रत्येक वेतन आयोग में पेंशन संशोधन सुनिश्चित करने की मांग शामिल है।वहीं 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के Terms of Reference में संशोधन कर 1 जनवरी 2026 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन के संशोधन को भी शामिल करने की मांग उठाई जा रही है। मौजूदा 8वें वेतन आयोग के आधिकारिक Terms of Reference में पेंशन संशोधन को लेकर पेंशनर्स संगठनों की ओर से आपत्ति जताई गई है।पेंशनर्स महासंघ ने सरकार से मांगों पर तत्काल हस्तक्षेप कर समाधान की दिशा में कार्रवाई करने की अपील की है। अब देखना होगा कि 24 घंटे के इस पड़ाव के बाद सरकार की ओर से पेंशनभोगियों की मांगों को लेकर क्या कदम उठाया जाता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved