For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 165002084
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चुनाव आयोग और ईवीएम पर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन,चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पेंशनर्स महासंघ का 24 घंटे का पड़ाव, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: सीआरपीएफ जवान को मदद के बहाने बुलाकर बंधक बनाया, 89 हजार की लूट |  Ajmer Breaking News: नवंबर माह में आयोजित होने वाले पुष्कर पशु मेले की तैयारियों को लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को मेला स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। |  Ajmer Breaking News: कीर्ति नगर नाला एवं पुलिया निर्माण कार्य अंतिम चरण में, नागरिकों के लिए यातायात एडवाइजरी।   |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत मदारपुरा चोरीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ डंपिंग यार्ड के पीछे सुनसान जंगल में महिला से गैंगरेप का मामला, 18 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: मार्बल सिटी किशनगढ़ के डंपिंग यार्ड में विदेशी महिला से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: संवैधानिक संस्थाओं पर हमलों को लेकर बीजेपी का कांग्रेस पर करारा प्रहार,चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने पर कांग्रेस को घेरा।   |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 8 में सफाई अभियान, भाजपा पार्षद कुंदन वैष्णव ने संभाली कमान | 

अजमेर न्यूज़: चुनाव आयोग और ईवीएम पर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन,चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला 

Post Views 01

September 29, 2026

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की कलेक्ट्रेट के सामने ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर तत्काल इस्तीफा की मांग की

चुनाव आयोग और ईवीएम पर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन,चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला 
​
देश में चुनावी प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता को लेकर एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आवाहन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार सुबह जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया। डॉ राजकुमार जयपाल शहर जिला अध्यक्ष और देहात अध्यक्ष विकास चौधरी के नेतृत्व में शहर और देहात के सैकड़ो पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू किया। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद कलेक्ट्रेट के सामने मुख्य चौराहे पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर तत्काल उनसे इस्तीफा की मांग की गई। मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर वोट काटने और धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने ​आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और संविधान खतरे में है।​ हरियाणा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में लाखों वोट काटने का दावा किया गया। ​बैलेट पेपर की मांग: 'ईवीएम हटाओ, देश बचाओ' और 'बैलेट पेपर से चुनाव कराओ' के नारे लगाए गए।राहुल गांधी के नेतृत्व में मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया गया।मीडिया से बात करते हुए पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने निर्वाचन आयोग की कार्यशैली और सर्वर के सेंट्रलाइजेशन पर सवाल उठाए।
​नेता का बयान: देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। ज्ञानेश कुमार सरेआम वोट चोरी कर रहे हैं। राज्यों में SIR के माध्यम से 90-90 लाख वोट काटे जा रहे हैं। हरियाणा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में गड़बड़ी की गई। सर्वर को सेंट्रलाइज करके अपने हाथ में ले लिया गया है, ऐसे में पारदर्शी चुनाव कैसे संभव है?उन्होंने आगे कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा दिलवाकर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक राहुल गांधी के नेतृत्व में यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग दोहराई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए और पूरे मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की मौजूदगी में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी।प्रदर्शन के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, पूर्व पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह रलावता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।वहीं, निर्वाचन आयोग ने चुनावी प्रक्रिया से जुड़े आरोपों का खंडन किया है और अपनी कार्यप्रणाली को कानून के अनुरूप बताया है।
चुनावी पारदर्शिता और ईवीएम को लेकर विपक्ष का यह हमला आने वाले दिनों में और तेज होने के आसार हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved