For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 165000376
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चुनाव आयोग और ईवीएम पर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन,चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पेंशनर्स महासंघ का 24 घंटे का पड़ाव, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: सीआरपीएफ जवान को मदद के बहाने बुलाकर बंधक बनाया, 89 हजार की लूट |  Ajmer Breaking News: नवंबर माह में आयोजित होने वाले पुष्कर पशु मेले की तैयारियों को लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को मेला स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। |  Ajmer Breaking News: कीर्ति नगर नाला एवं पुलिया निर्माण कार्य अंतिम चरण में, नागरिकों के लिए यातायात एडवाइजरी।   |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत मदारपुरा चोरीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ डंपिंग यार्ड के पीछे सुनसान जंगल में महिला से गैंगरेप का मामला, 18 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: मार्बल सिटी किशनगढ़ के डंपिंग यार्ड में विदेशी महिला से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: संवैधानिक संस्थाओं पर हमलों को लेकर बीजेपी का कांग्रेस पर करारा प्रहार,चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने पर कांग्रेस को घेरा।   |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 8 में सफाई अभियान, भाजपा पार्षद कुंदन वैष्णव ने संभाली कमान | 

अजमेर न्यूज़: सीआरपीएफ जवान को मदद के बहाने बुलाकर बंधक बनाया, 89 हजार की लूट

Post Views 01

September 29, 2026

पुलिस ने दयाराम ढाका, राकेश गोदारा, जयराम चौधरी और राहुल यादव उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की स्विफ्ट VXI कार भी बरामद की गई है।

सीआरपीएफ जवान को मदद के बहाने बुलाकर बंधक बनाया, 89 हजार की लूट

कृष्णगंज थाना पुलिस ने पिछले दिनों सीआरपीएफ जवान को मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए मदद के बहाने जनाना अस्पताल के पास बुलाकर बंधक बना कर लूट की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस कप्तान हर्षवर्धन अग्रवाला ने मंगलवार को विभिन्न आपराधिक मामलों का खुलासा करने के लिए प्रेस वार्ता आयोजित की इस दौरान इस वारदात का भी खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों ने जवान को जनाना अस्पताल के पास से कार में बैठाया और आगे मरीज होने की बात कहकर ईलाईट वाटिका के पास ले गए। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देते हुए YONO और UPI के जरिए अलग-अलग खातों में करीब 89 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आरोपियों के आने-जाने वाले रास्तों के करीब 150 से 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने दयाराम ढाका, राकेश गोदारा, जयराम चौधरी और राहुल यादव उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की स्विफ्ट VXI कार भी बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों बापर्दा गिरफ्तार कर  पूछताछ कर रही है और अन्य वारदातों तथा लूटी गई रकम के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved