For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 164997329
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सीआरपीएफ जवान को मदद के बहाने बुलाकर बंधक बनाया, 89 हजार की लूट |  Ajmer Breaking News: नवंबर माह में आयोजित होने वाले पुष्कर पशु मेले की तैयारियों को लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को मेला स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। |  Ajmer Breaking News: कीर्ति नगर नाला एवं पुलिया निर्माण कार्य अंतिम चरण में, नागरिकों के लिए यातायात एडवाइजरी।   |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत मदारपुरा चोरीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ डंपिंग यार्ड के पीछे सुनसान जंगल में महिला से गैंगरेप का मामला, 18 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: मार्बल सिटी किशनगढ़ के डंपिंग यार्ड में विदेशी महिला से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: संवैधानिक संस्थाओं पर हमलों को लेकर बीजेपी का कांग्रेस पर करारा प्रहार,चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने पर कांग्रेस को घेरा।   |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 8 में सफाई अभियान, भाजपा पार्षद कुंदन वैष्णव ने संभाली कमान |  Ajmer Breaking News: जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर में चेस्ट मास्टरी CME एवं स्टेट लेवल पीजी क्विज 2026 का आयोजन |  Ajmer Breaking News: हर वार्ड का बनेगा सफाई प्लान, कचरा संग्रहण व्यवस्था होगी मजबूत,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ली नगर निगम की बैठक | 

अजमेर न्यूज़: कीर्ति नगर नाला एवं पुलिया निर्माण कार्य अंतिम चरण में, नागरिकों के लिए यातायात एडवाइजरी।  

Post Views 01

September 29, 2026

मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26 के तहत ₹4 करोड़ 82 लाख की लागत से बन रहे नाला और पुलिया निर्माण का कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुँच गया है।

कीर्ति नगर नाला एवं पुलिया निर्माण कार्य अंतिम चरण में, नागरिकों के लिए यातायात एडवाइजरी।  
​
अजमेर में विकास कार्यों को गति देते हुए मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26 के तहत ₹4 करोड़ 82 लाख की लागत से बन रहे नाला और पुलिया निर्माण का कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुँच गया है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्रयासों से शुरू हुए इस प्रोजेक्ट के तहत आज कीर्ति नगर क्षेत्र के बाहर अंतिम पुलिया का निर्माण कार्य पूरा किया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते स्थानीय पार्षद विवेक सिंह रावत ने आम जनता से अगले 7 से 10 दिनों तक वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।अजमेर के कीर्ति नगर क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षित नाला एवं पुलिया निर्माण कार्य अंतिम स्वरूप ले रहा है। इस निर्माण के पूरा होने से कीर्ति नगर और रामेश्वरम स्कूल वाले नालों का पानी आपस में जुड़ जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। काम की गति को देखते हुए उम्मीद है कि अगले 7 से 10 दिनों के भीतर यह मार्ग पूरी तरह तैयार हो जाएगा।पार्षद ​विवेक रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26 का जो ₹4 करोड़ 82 लाख के नाले का कार्य विधानसभा अध्यक्ष देवनानी जी द्वारा शुरू करवाया था, वह अंतिम स्वरूप में पहुँच गया है। आज कीर्ति नगर के बाहर अंतिम जो पुलिया बननी थी, जिससे कीर्ति नगर के नाले का पानी और रामेश्वरम स्कूल वाला नाला दोनों कनेक्ट हो रहे हैं, वह कार्य कंप्लीट हो रहा है। इसमें लगभग 7 से 10 दिन का समय लगेगा। इसलिए सभी से अपील है कि अभी वैकल्पिक मार्ग द्वारकाधीश नगर से होते हुए कीर्ति नगर और करणी नगर के रास्ते अजमेर शहर में आवागमन करें।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved