For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 164726898
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर में चेस्ट मास्टरी CME एवं स्टेट लेवल पीजी क्विज 2026 का आयोजन |  Ajmer Breaking News: हर वार्ड का बनेगा सफाई प्लान, कचरा संग्रहण व्यवस्था होगी मजबूत,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ली नगर निगम की बैठक |  Ajmer Breaking News:  राजस्थान शिक्षक संघ (राधाकृष्णन) ने राज्य कर्मचारियों के लंबित भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला कंज्यूमर कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में खाने के पैकेट और खाद्य सामग्री बिखरी मिलने से हड़कंप मच गया। |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत गगवाना पुलिया पर ब्लाईण्ड मर्डर की सनसनीखेज वारदात का खुलासा, |  Ajmer Breaking News: दयानंद महाविद्यालय में छात्र समस्याओं को लेकर एबीवीपी का हल्लाबोल, |  Ajmer Breaking News: जयपुर में वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, चुनाव आयोग कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च |  Ajmer Breaking News: तीर्थगुरु पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के संकल्प के साथ आज पवित्र पुष्कर सरोवर के नगर पालिका घाट से विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: थाना हरिभाऊ उपाध्याय नगर ने थाना क्षेत्र व अजमेर शहर से स्कूटी एवं मोटरसाईकिल चोरी करने वाले दो नाबालिक बालको के कब्जे से 06 दुपहियां वाहन बरामद कर निरूद्ध किया ।  |  Ajmer Breaking News: गुड़ामालानी में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सुनी मन की बात | 

अजमेर न्यूज़: हर वार्ड का बनेगा सफाई प्लान, कचरा संग्रहण व्यवस्था होगी मजबूत,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ली नगर निगम की बैठक

Post Views 01

September 28, 2026

महापौर अनामिका शर्मा और आयुक्त सहित अधिकारी रहे उपस्थित

हर वार्ड का बनेगा सफाई प्लान, कचरा संग्रहण व्यवस्था होगी मजबूत,विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने ली नगर निगम की बैठक

* महापौर अनामिका शर्मा और आयुक्त सहित अधिकारी रहे उपस्थित

* पार्किंग, अतिक्रमण, वेंडिंग जोन और रैकिंग सुधार सहित विभिन्न आयामों पर होगा काम

* महापौर और पार्षदों के आपसी समन्वय से बनाई जाएगी विकास योजनाएं

* निगम में नया बोर्ड आमजन की अपेक्षाओं पर उतरेगा खरा

* अजमेर की रैकिंग सुधारने के लिए एकजुटता से होंगे प्रयास

अजमेर, 28 सितम्बर। अजमेर नगर निगम में नया बोर्ड बनने के साथ ही शहर के योजनाबद्ध विकास की दिशा में काम शुरू हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर शहर की सफाई, कचरा प्रबंधन, जल निकासी, यातायात, पार्किंग, सौन्दर्यीकरण, वेडिंग-नॉन वेडिंग जोन एवं विविध विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरे। अपसी समन्वय एंव भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में राते हुए काम हों। सभी वर्गों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे। शहर की रैंकिंग में सुधार के लिए नगर निगम, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों को एकजुट होकर समन्वित प्रयास करने होंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को सर्किट हाउस में नगर निगम की महापौर श्रीमती अनामिका शर्मा एवं आयुक्त श्री गौरव बुढानिया सहित संबंधित अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों की समीक्षा

बैठक में आनासागर झील के पास में लेजर शो, एरिएटर्स एवं वाटर स्पोट्र्स विकसित करने के संबंध में भी चर्चा हुई। सरक्यूलर रोड के डिवाइडर पर लगी हेरिटेज लाइटों को दुरुस्त करने तथा आवश्यकता होने पर नई लाइट लगाने के निर्देश दिए गए। क्षतिग्रस्त डिवाइडरों की मरम्मत एवं नवीनीकरण भी कराया जाएगा।विधानसभा अध्यक्ष ने जयपुर रोड पर करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे सौन्दर्यीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रवेश द्वार एवं अम्बेडकर सर्किल तक सौन्दर्यीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। गांधी भवन पुस्तकालय के निर्माण कार्य की प्रगति, पटेल स्टेडियम में करीब 2.98 करोड़ रुपये के उन्नयन कार्यों तथा नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए प्रगति पर भी चर्चा हुई।बजरंगगढ़ के पास केसरबाग पुलिया के टेंडर हो चुके हैं। इसका कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए। वरुण सागर में प्रस्तावित झूलेलाल मूर्ति के प्लेटफॉर्म का कार्य पूर्ण करने को कहा गया।वार्ड 67 में सावित्री कॉलेज से विजयलक्ष्मी पार्क तक नाले के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई। स्मार्ट सिटी के तहत रीजनल चौपाटी, बर्ड पार्क एवं पाथ-वे पर लगाई गई लाइटों को नगर निगम को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए।शहर में प्रस्तावित पेचवर्क कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। रामप्रसाद घाट पर मलबा नहीं डालने, वहां स्नान पर प्रभावी रोक लगाने तथा सुरक्षा एवं निगरानी के लिए राउंड-द-क्लॉक होमगार्ड तैनात करने के निर्देश दिए गए।

सफाई एवं कचरा प्रबंधन के लिए बनेगा रोडमैप

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक वार्ड का यूनीक सफाई प्लान तैयार किया जाए। महापौर इसकी नियमित मॉनिटरिंग करें तथा पार्षद, जमादार और सफाईकर्मी आपसी समन्वय से कार्य करें। शहर में तीन स्थानों पर कचरा ट्रांसफर सेंटर विकसित किए जाएंगे। होटल एवं गेस्ट हाउस का सर्वे कराने तथा बस स्टैंड एवं चौपाटी सहित प्रमुख स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए।नगर निगम द्वारा शीघ्र ही वेंडिंग एवं नॉन-वेंडिंग जोन निर्धारित किए जाएंगे। इसके बाद ठेले एवं केबिन निर्धारित स्थानों पर ही संचालित होंगे। स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमणों के विरुद्ध भी अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर जोर

उन्होंने शहर के प्रमुख नालों की सफाई एवं निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। करीब 150 करोड़ रुपये के ड्रेनेज प्लान पर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने तथा जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए एस्केप चौनल में पानी की निर्बाध निकासी सुनिश्चित करने को कहा गया।श्री देवनानी ने आनासागर में नालों का पानी गिरने से रोकने के लिए सीवरेज एवं ड्रेनेज डायवर्जन से संबंधित करीब 22 करोड़ रुपये के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। आनासागर चुलिस चौकी से चामुंडा तिराहे तक नालियों एवं नालों की सफाई, बोराज तिराहा एवं टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे पर जलभराव का स्थायी समाधान तथा वरुण सागर रोड, भागचंद सोनी नगर के सामने जल निकासी व्यवस्था सुधारने को कहा गया।नागफणी तिराहा एवं वैशाली नगर बधिर स्कूल के सामने मुख्य मार्ग पर सीवरेज चौंबर की समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए गए, ताकि गंदा पानी सड़क पर नहीं भरे।

पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था में सुधार जरूरी

श्री देवनानी ने कहा कि शहर में पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की आवश्यकता है। अजमेर विकास प्राधिकरण से नगर निगम में स्थानांतरित कॉलोनियों के आवासीय पट्टों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

निगम क्षेत्र में नई जुड़ी कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग

वरुण सागर रोड परिसीमन के बाद नगर निगम क्षेत्र में शामिल काजीपुरा, रावत नगर, पीपली चौक, न्यू गोटा कॉलोनी, कृष्णा विहार एवं वरुण सागर रोड की कॉलोनियों में सफाई कर्मचारियों एवं ट्रिपर व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया। शहर में आवारा कुत्तों एवं बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई तथा मुख्य मार्गों से गोवंश हटाने के लिए भी प्रभावी व्यवस्था करने को कहा गया।

सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति सुधारने के निर्देश

बैठक में सार्वजनिक शौचालयों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति का सर्वे कर आवश्यक मरम्मत कराने को कहा गया। टूटे नल, हैंडवॉश, पानी की उपलब्धता एवं जर्जर भवनों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए। मुंदड़ी मोहल्ला पिंक टॉयलेट के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई।विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में लिए गए निर्णयों की नियमित समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर की मूलभूत सुविधाओं में सुधार के साथ-साथ स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित अजमेर के लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा।बैठक में महापौर श्रीमती अनामिका शर्मा ने शहर की मूलभूत एवं नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल, सफाई व्यवस्था सहित आमजन से सीधे जुड़े कार्यों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जाए। नगर निगम में शामिल हुई नई कॉलोनियों में ऑटो ट्रिपर की नियमित व्यवस्था एवं सफाई कार्य प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक शौचालयों एवं पिंक टॉयलेट्स की नियमित सफाई और रख-रखाव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। महापौर ने निर्देश दिए कि शहर में स्थित सभी सार्वजनिक एवं पिंक टॉयलेट साफ-सुथरे, सुव्यवस्थित और उपयोग योग्य स्थिति में रहें। संबंधित अधिकारियों द्वारा इनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।बैठक में निगम के तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved