For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 164716662
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: हर वार्ड का बनेगा सफाई प्लान, कचरा संग्रहण व्यवस्था होगी मजबूत,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ली नगर निगम की बैठक |  Ajmer Breaking News:  राजस्थान शिक्षक संघ (राधाकृष्णन) ने राज्य कर्मचारियों के लंबित भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला कंज्यूमर कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में खाने के पैकेट और खाद्य सामग्री बिखरी मिलने से हड़कंप मच गया। |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत गगवाना पुलिया पर ब्लाईण्ड मर्डर की सनसनीखेज वारदात का खुलासा, |  Ajmer Breaking News: दयानंद महाविद्यालय में छात्र समस्याओं को लेकर एबीवीपी का हल्लाबोल, |  Ajmer Breaking News: जयपुर में वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, चुनाव आयोग कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च |  Ajmer Breaking News: तीर्थगुरु पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के संकल्प के साथ आज पवित्र पुष्कर सरोवर के नगर पालिका घाट से विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: थाना हरिभाऊ उपाध्याय नगर ने थाना क्षेत्र व अजमेर शहर से स्कूटी एवं मोटरसाईकिल चोरी करने वाले दो नाबालिक बालको के कब्जे से 06 दुपहियां वाहन बरामद कर निरूद्ध किया ।  |  Ajmer Breaking News: गुड़ामालानी में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सुनी मन की बात |  Ajmer Breaking News: मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व शिविर में युवाओं ने सीखा स्वस्थ जीवन का महत्व, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और नशे से बचाव पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक | 

अजमेर न्यूज़: जयपुर में वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, चुनाव आयोग कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च

Post Views 01

September 28, 2026

अशोक गहलोत, डोटासरा और टीकाराम जूली सहित दिग्गज नेता हुए शामिल, SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता की उठाई मांग

जयपुर में वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, चुनाव आयोग कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च

अशोक गहलोत, डोटासरा और टीकाराम जूली सहित दिग्गज नेता हुए शामिल, SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता की उठाई मांग

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को कथित वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। शहीद स्मारक पर आयोजित सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा के बाद चुनाव आयोग कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया गया।
गहलोत ने लोकतंत्र को लेकर जताई चिंता
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों के प्रति लोगों को जागरूक करना होगा।
गहलोत ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और पुराने मतदाताओं की पात्रता को लेकर पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने लंबे समय से मतदान कर रहे लोगों की नागरिकता और मतदाता होने पर सवाल उठने की स्थिति को चिंताजनक बताया।
डोटासरा ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR प्रक्रिया को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में गड़बड़ियां हुई हैं और चुनाव प्रक्रिया को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई है।
डोटासरा ने कहा कि सोमवार का प्रदर्शन केवल शुरुआत है। कांग्रेस कार्यकर्ता आगे भी इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और चुनाव आयोग से पारदर्शिता की मांग करेंगे।
निकाय चुनावों में कथित गड़बड़ियों का भी उठाया मुद्दा
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में संपन्न हुए राजस्थान के निकाय चुनावों का मुद्दा उठाते हुए गलत परिसीमन और प्रशासनिक मशीनरी के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में कांग्रेस को हुए नुकसान के पीछे चुनाव प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं की भी समीक्षा होनी चाहिए।
कांग्रेस पहले भी निकाय चुनावों के दौरान पुलिस और प्रशासन के कथित दुरुपयोग तथा पार्षदों पर दबाव बनाने के आरोप लगा चुकी है। सोमवार को हुए प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने एक बार फिर चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों का मुद्दा उठाया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved