For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 164721566
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर में चेस्ट मास्टरी CME एवं स्टेट लेवल पीजी क्विज 2026 का आयोजन |  Ajmer Breaking News: हर वार्ड का बनेगा सफाई प्लान, कचरा संग्रहण व्यवस्था होगी मजबूत,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ली नगर निगम की बैठक |  Ajmer Breaking News:  राजस्थान शिक्षक संघ (राधाकृष्णन) ने राज्य कर्मचारियों के लंबित भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला कंज्यूमर कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में खाने के पैकेट और खाद्य सामग्री बिखरी मिलने से हड़कंप मच गया। |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत गगवाना पुलिया पर ब्लाईण्ड मर्डर की सनसनीखेज वारदात का खुलासा, |  Ajmer Breaking News: दयानंद महाविद्यालय में छात्र समस्याओं को लेकर एबीवीपी का हल्लाबोल, |  Ajmer Breaking News: जयपुर में वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, चुनाव आयोग कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च |  Ajmer Breaking News: तीर्थगुरु पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के संकल्प के साथ आज पवित्र पुष्कर सरोवर के नगर पालिका घाट से विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: थाना हरिभाऊ उपाध्याय नगर ने थाना क्षेत्र व अजमेर शहर से स्कूटी एवं मोटरसाईकिल चोरी करने वाले दो नाबालिक बालको के कब्जे से 06 दुपहियां वाहन बरामद कर निरूद्ध किया ।  |  Ajmer Breaking News: गुड़ामालानी में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सुनी मन की बात | 

अजमेर न्यूज़: दयानंद महाविद्यालय में छात्र समस्याओं को लेकर एबीवीपी का हल्लाबोल,

Post Views 01

September 28, 2026

विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कुछ देर तक ब्यावर रोड  पर भी जाम लगाया, जिसके चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ।

दयानंद महाविद्यालय में छात्र समस्याओं को लेकर एबीवीपी का हल्लाबोल,

अजमेर के दयानंद महाविद्यालय में सोमवार को छात्र समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। एबीवीपी अजमेर महानगर के महामंत्री खुशाल प्रजापत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कॉलेज के बाहर एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्राचार्य लक्ष्मीकांत को ज्ञापन सौंपकर छात्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। संगठन की ओर से फुटबॉल ग्राउंड, एनसीसी कैडेट्स सहित अन्य छात्र हितों से जुड़ी मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कुछ देर तक ब्यावर रोड  पर भी जाम लगाया, जिसके चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। एबीवीपी छात्र नेताओं का कहना है कि लंबे समय से छात्र अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं होने के कारण उन्हें प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा।

महामंत्री खुशाल प्रजापत ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि समस्याओं के समाधान में देरी के कारण कई छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक वर्ष खराब होने की स्थिति बन रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved