Post Views 01
September 28, 2026
जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर में चेस्ट मास्टरी CME एवं स्टेट लेवल पीजी क्विज 2026 का आयोजन
अजमेर, 27 सितम्बर 2026। नेशनल कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियंस (इंडिया) के तत्वावधान में तथा ल्यूपिन के सहयोग से जेएलएन मेडिकल कॉलेज, अजमेर के ओल्ड सेमिनार हॉल में आज "चेस्ट मास्टरी CME एवं पोस्ट ग्रेजुएट क्विज इन रेस्पिरेटरी डिजीज 2026" का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अनिल समारिया, प्राचार्य एवं नियंत्रक, जेएलएन मेडिकल कॉलेज, अजमेर रहे। विशेष अतिथि डॉ. नीरज गुप्ता, सीनियर प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, श्वसन रोग विभाग रहे।
कार्यक्रम के क्विज मास्टर डॉ. रमाकांत दीक्षित, सीनियर प्रोफेसर, श्वसन रोग विभाग एवं उपाध्यक्ष, NCCP एवं क्विज कन्वीनर डॉ. पीयूष अरोड़ा, एसोसिएट प्रोफेसर, श्वसन रोग विभाग रहे।
क्विज में निर्णायक के रूप में डॉ. प्रदीप चौधरी, असिस्टेंट प्रोफेसर, श्वसन रोग विभाग एवं डॉ. रंजीत मेघवंशी, असिस्टेंट प्रोफेसर, श्वसन रोग विभाग रहे।
इस CME का मुख्य उद्देश्य श्वसन रोगों में नवीनतम दिशा-निर्देशों, डायग्नोस्टिक एवं उपचार पद्धतियों पर चर्चा तथा पीजी छात्रों के ज्ञान को बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में राजस्थान भर के पीजी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved