For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 164722508
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर में चेस्ट मास्टरी CME एवं स्टेट लेवल पीजी क्विज 2026 का आयोजन |  Ajmer Breaking News: हर वार्ड का बनेगा सफाई प्लान, कचरा संग्रहण व्यवस्था होगी मजबूत,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ली नगर निगम की बैठक |  Ajmer Breaking News:  राजस्थान शिक्षक संघ (राधाकृष्णन) ने राज्य कर्मचारियों के लंबित भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला कंज्यूमर कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में खाने के पैकेट और खाद्य सामग्री बिखरी मिलने से हड़कंप मच गया। |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत गगवाना पुलिया पर ब्लाईण्ड मर्डर की सनसनीखेज वारदात का खुलासा, |  Ajmer Breaking News: दयानंद महाविद्यालय में छात्र समस्याओं को लेकर एबीवीपी का हल्लाबोल, |  Ajmer Breaking News: जयपुर में वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, चुनाव आयोग कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च |  Ajmer Breaking News: तीर्थगुरु पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के संकल्प के साथ आज पवित्र पुष्कर सरोवर के नगर पालिका घाट से विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: थाना हरिभाऊ उपाध्याय नगर ने थाना क्षेत्र व अजमेर शहर से स्कूटी एवं मोटरसाईकिल चोरी करने वाले दो नाबालिक बालको के कब्जे से 06 दुपहियां वाहन बरामद कर निरूद्ध किया ।  |  Ajmer Breaking News: गुड़ामालानी में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सुनी मन की बात | 

अजमेर न्यूज़: गेगल थाना अंतर्गत गगवाना पुलिया पर ब्लाईण्ड मर्डर की सनसनीखेज वारदात का खुलासा,

Post Views 01

September 28, 2026

हत्या की वारदात में शामिल दो अभियुक्त गाजियाबाद से गिरफ्तार।

गेगल थाना अंतर्गत गगवाना पुलिया पर ब्लाईण्ड मर्डर की सनसनीखेज वारदात का खुलासा,, हत्या की वारदात में शामिल दो अभियुक्त गाजियाबाद से गिरफ्तार।

 21.09.2026 को गगवाना पुलिया के पास, हाईवे किनारे लावारिस हालात मे खडी यु.पी. नम्बर की कार मे मिली थी अज्ञात व्यक्ति की लाश,टैक्सी ड्राईवर की सुनियोजित नृशंस हत्या कर घटना को एक्सीडेन्ट दिखाने के लिए आरापीयो द्वारा किये गए अथक प्रयास। पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा दिनांक 21.9.2026 को सुबह थाना गेगल पर जरिये टेलिफोन सुचना प्राप्त हुई कि गगवाना पुलिया के पास एक लावारिस कार खडी है, जिसमे पीछे की सीट पर एक व्यक्ति की बॉडी है, सूचना पर थानाधिकारी पुलिस थाना गेगल व जाप्ता के प्राप्त सुचना पर कार्यवाही हेतु मौके पर पहुँचे। जहां पर मुताबिक सुचना कार इर्टिका नम्बर यु.पी. 79 ए टी 7378 हाईवे किनारे लावारिस व क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी मिली। बीच की सीट की गली में एक व्यक्ति की बॉडी मिली, जिसमे कोई हलचल नही होकर, मृत होना प्रतीत हुआ। जिस पर मौके पर मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट को बुलवाकर घटनास्थल एवं संबंधित वाहन का निरीक्षण करवाया गया तथा कार्यप्रणाली शाखा द्वारा मृतक के वाहन से चांस प्रिंट लिए गए। 
पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला, तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  लालचंद कायल द्वारा मौके पर पहुँचकर, घटनास्थल का जायजा लिया गया, मृतक की शिनाख्त व अज्ञात आरोपियों के तलाश के संबन्ध में थानाधिकारी गेगल व टीम को ब्रीफ कर निर्देश दिये गये। मृतक की लाश का नियमानुसार परीक्षण करवाकर, चीरघर जे.एल.एन.एच अजमेर में रखवाया गया। मृतक की कार से मिले मृतक के पहचान पत्र तथा तकनीकी सहायता से मृतक के परिजनो के नम्बर प्राप्त कर सम्पर्क किया गया। मृतक के परिजनो से मृतक की शिनाख्त करवायी गई तो मृतक का नाम श्रीकांत तिवारी निवासी दिबियापुर जिला औरैया यु.पी. को होना तथा टैक्सी ड्राईवर होना पाया। परिवादी रमाकांत द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 206/2026 दिनांक 22.09.2026 धारा 103(1), 238 (क) बी.एन.एस. थाना गेगल जिला अजमेर पर दर्ज कर, प्रकरण में अनुसंधान व अज्ञात मुल्जिमान की तलाश आरम्म की गई। 
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रेंज डॉ. रवि, हर्षवर्धन अग्रवाला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लालचंद कायल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन व सत्येन्द्र नेगी पुलिस उप अधीक्षक वृत ग्रामीण जिला अजमेर के निकट सुपरविजन में थाना हाजा पर घटित उपरोक्त नृशंस ब्लाईड मर्डर की वारदात के खुलासे तथा संलिप्त अपराधियो को चिन्हीत कर धरपकड के लिये रोशन सामरिया थानाधिकारी गेगल के नैतृत्व में अलग अगल टीम बनायी गयी। टीमो द्वारा ब्यावर से लेकर बगरू तक घटनास्थल की तरफ आने-जाने वाले मार्ग पर स्थित करीबन 60 से अधिक सी.सी.टी.वी. कैमरो के फुटेज चैक किये गये। उक्त मार्ग में स्थित ब्यावर, गेगल, किशनगढ, बगरू टॉल प्लाजा से रिकॉर्ड व फुटेज प्राप्त कर विश्लेषण किया गया। तकनीकी सहायता से तथा प्राप्त फुटैज विश्लेषण से आरोपीगण का हुलिया मिलान कर, आरोपीगण के आवागम का रूठ मैप तैयार कर, संदिग्ध को चिन्हित किया गया। तत्पश्चात् आरोपीगण की तलाश हेतु दो अलग अलग टीम गाजियाबाद यु पी. व दिल्ली भिजवायी गई। टीम द्वारा तीन दिन तक गाजियाबाद, नोएडा (यु.पी.) व दिल्ली मे रहकर चिन्हीत आरोपियो के लोकल सम्पर्क व उनकी गतिविधियो की मॉनिटरिंग कर, पुख्ता जानकारी प्राप्त होने पर दिनांक 27.9.2026 को स्थानीय पुलिस की मदद से दबीश देकर, प्रकरण की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर आरोपी कौशल सिंह पुत्र अजय सिंह ओर सुरज सिंह पुत्र अजय सिंह को खोडा गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। जिन्होने पुलिस पूछताछ में टैक्सी ड्राईवर की हत्या करना स्वीकार किया गया है। आरोपीगण पुलिस अभिरक्षा में है, जिनसे अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार 
हत्या का उद्देश्यः- कर्जे में डूबे आरोपी सुरजसिह ने अपने बडे भाई कौशलसिह के साथ मिलकर कर्जा उतारने के लिए चालक के साथ लुट को अंजाम देने के इरादे से सस्ती कीमत पर नोएडा से बडौदरा गुजरात तक टैक्सी बुक की। अर्टीगा कार लुटने पर कार को गुजरात के अंकलेश्वर में बेच देने की योजना बनाई। बडौदरा गुजरात तक की यात्रा में रास्ते में टैक्सी चालक के सजग रहने ओर और गाडी का नियत्रंण अपने पास ही रखने से आरोपीगणो को मौका नही मिलना बताया जिसके बाद वन साईड बुक की गई टैक्सी को आरापीगणो द्वारा पुन रिवर्स नोएडा के लिए किराया तय कर सवार हो गए। ओर मौका मिलते ही टैक्सी चालक श्रीकांत के साथ मारपीट की। मारपीट से चालक श्रीकांत की मृत्यु हो जाने पर घटना को एक्सीडेन्ट का रूप देने के लिए वाहन को सडक किनारे खडी पिक-अप से टकराकर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी सुरजसिह पर करीब 6-7 लाख रूप्ये का कर्जा होना पाया गया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved