Post Views 01
September 28, 2026
अजमेर। जिला कंज्यूमर कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में खाने के पैकेट और खाद्य सामग्री बिखरी मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष भारती श्रीवास्तव और श्रीराम सेना के देवीलाल सोनी ने खाद्य सामग्री को एकत्र करवाया और फूड पैकेट गौशाला पहुंचाए।
मौके पर मौजूद लोगों ने खाने की सामग्री के इस तरह बिखरे मिलने पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि अन्न का इस तरह दुरुपयोग और अपमान नहीं होना चाहिए। मामले की जानकारी मिलने के बाद भारती श्रीवास्तव और देवीलाल सोनी मौके पर पहुंचे और खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से गौशाला पहुंचाने की व्यवस्था की।
उन्होंने मांग की कि खाने के पैकेट को इस तरह खुले में फेंकने और अन्न का दुरुपयोग करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में खाद्य सामग्री की बर्बादी रोकने के लिए भी जिम्मेदार लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता जताई।
अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि सीसीटीवी कैमरों के सामने इतनी बड़ी संख्या में फूड पैकेट फेंकने वालों की अभी तक प्रशासन पहचान कर कार्रवाई क्यों नहीं कर पाया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved