For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 164445446
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गुड़ामालानी में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सुनी मन की बात |  Ajmer Breaking News: मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व शिविर में युवाओं ने सीखा स्वस्थ जीवन का महत्व, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और नशे से बचाव पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने गुड़ामालानी में क्षेत्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र के प्रशासनिक एवं प्रयोगशाला भवन का किया उद्घाटन |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर को मिली बड़ी सौगात: 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 'वरुण सागर-खरेखड़ी' सड़क का हुआ शिलान्यास।   |  Ajmer Breaking News: रामगंज स्थित कार्यसिद्ध बालाजी मंदिर के तीन दिवसीय  वार्षिक विशाल मेले का समापन, अंतिम दिन उमड़ा डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं का जनसैलाब   |  Ajmer Breaking News: अजयमेरू लेडीस सोशल सोसाइटी द्वारा बुजुर्गों के साथ मन की बात पर चर्चा.. |  Ajmer Breaking News: सैय्यद फरीद महाराज चिश्ती के जरिए सुल्तान उल हिंद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की फिक्र और उनके फलसफे मोहब्बत बतौर ए मुजाहिमत पर एक किताब लिखी गई |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मदद के नाम पर ब्लैकमेलिंग का खेल, CRPF जवान से UPI के जरिए 89 हजार रुपये ऐंठे |  Ajmer Breaking News: निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए 28 सितंबर को जयपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर को मिली बड़ी सफलता। थाना कृष्णगंज के टॉप-10 के 02 ईनामी बदमाश गिरफ्तार। | 

अजमेर न्यूज़: गुड़ामालानी में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सुनी मन की बात

Post Views 51

September 27, 2026

भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों से सीधे जुड़ने का प्रभावी माध्यम है।

गुड़ामालानी में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सुनी ‘मन की बात’

बाजरा अनुसंधान केंद्र के कार्यालय भवन उद्घाटन से पहले केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का किया श्रवण

बालोतरा/गुड़ामालानी, 27 सितंबर 2026 

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी रविवार को भारतीय श्री अन्न अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र (श्री अन्न वैश्विक उत्कृष्टता केंद्र), गुड़ामालानी के कार्यालय भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए गुड़ामालानी पहुंचे। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने गुड़ामालानी स्थित बूथ संख्या 276, राठौड़ों की ढाणी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण को सुना।

इस अवसर पर भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों से सीधे जुड़ने का प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यों को देश के सामने लाते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करने का निरंतर प्रयास है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार, श्री अन्न तथा किसानों की आय और कृषि को अधिक सशक्त एवं टिकाऊ बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। गुड़ामालानी में बाजरा अनुसंधान केंद्र का विकास पश्चिमी राजस्थान सहित देश के शुष्क एवं अर्धशुष्क क्षेत्रों के किसानों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

इस दौरान बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट सहित कृषि मंत्रालय के अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved